फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Clash between two communities in Bemetara one killed and four policemen injured

बेमेतरा में बवाल: दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत और चार पुलिसकर्मी घायल, गांव में पुलिस तैनात

Sat, 08 Apr 2023 07:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 08 Apr 2023 07:53 PM IST
सार

जानकारी अनुसार यहां सुबह के समय दो स्कूली बच्चों के बीच विवाद हुआ था। दोनों अलग-अलग समाज के हैं।

विज्ञापन
Clash between two communities in Bemetara one killed and four policemen injured
उपद्रव के बाद गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर में दो समुदाय के बीच शनिवार दोपहर करीब एक बजे झड़प हो गई। झड़प में एक की मौत हो गई, वहीं चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों को साजा के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है।

विज्ञापन

जब साजा थाना से पुलिस बल मौके पर पहुंचा था, इस दौरान पत्थरबाजी हुई। इसमें थाना के पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मिली जानकारी अनुसार यहां सुबह के समय दो स्कूली बच्चों के बीच विवाद हुआ था। दोनों अलग-अलग समाज के हैं। यहीं विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाया गया है। गांव के भीतर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते कुछ महीने से होता रहा है विवाद 
इस गांव में बीते कुछ महीने से विवाद होता रहा है। जानकारी अनुसार, यहां एक प्रेमी जोड़े ने अंतरजातीय विवाह किया है। इसके बाद से यहां विवाद की स्थिति बनी आ रही है। इस मामले को कुछ संगठनों ने बीते दिनों ज्ञापन भी सौंपा था। इस बीच शनिवार को इन्हीं दो पक्षों में झड़प हो गई। मौके पर बेमेतरा जिले के अलावा आसपास पड़ोसी जिले से भी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

साजा थाना क्षेत्र में दो दिन से हो रहा विवाद
बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र में बीते दो दिन से विवाद हो रहा है। दरअसल, एक दिन पहले शुक्रवार को साजा शहर के एक देवी मंदिर में तोड़फोड़ हुई थी। इसके बाद लोगों ने विरोध किया। साथ ही लोगों ने पुजारी के मुंह पर कालिख पोत दी। हालांकि पुलिस ने मंदिर के पुजारी के खिलाफ धारा 295 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। अब इसके एक दिन बाद इसी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर में शनिवार की सुबह दो समुदाय के बीच झड़प हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed