फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bear attacked villager who went to find cow in Bijapur

Bear Attack : गाय ढूंढने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर

Mon, 24 Jul 2023 02:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 24 Jul 2023 02:17 PM IST
सार

बीजापुर जिले में एक ग्रामीण के ऊपर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले से ग्रामीण बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसका बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bear attacked villager who went to find cow in Bijapur
घायल ग्रमीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुटरू थाना क्षेत्र के छोटे अड्डावल्ली में रविवार रात गाय ढ़ंढने गए एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ग्रामीण को इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 8.30 छोटे अड्डावल्ली निवासी बुद्धु पोयम (50) अपनी गाय ढूंढ़ने पास के जंगल की तरफ गया हुआ था। इसी बीच भालू ने ग्रामीण बुद्धु पर हमला कर दिया। भालू के हमले से ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गया। कुटरू पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निखलेश ने बताया कि ग्रामीण बुद्धु को रात में यहां लाया गया था। उन्होंने बताया कि भालू के हमले से बुद्धु के सिर, हाथ व जांघ में गहरी चोट आई है। उसे बेहतर इलाज के लिए यहां से बीजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर, बीजापुर अस्पताल में डॉक्टर रात्रे ने बताया कि घायल ग्रामीण को आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर  उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed