{"_id":"6a2182ecc585c7c5330ea8f7","slug":"bathroom-window-becomes-thieves-entry-gate-family-inside-unsuspects-10-lakh-cash-and-jewellery-stolen-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बाथरूम की खिड़की बनी चोरों की एंट्री गेट, घर में मौजूद परिवार को भनक तक नहीं लगी, 10 लाख नकद और जेवर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बाथरूम की खिड़की बनी चोरों की एंट्री गेट, घर में मौजूद परिवार को भनक तक नहीं लगी, 10 लाख नकद और जेवर पार
Thu, 04 Jun 2026 07:23 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:23 PM IST
सार
राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित गोल्डन होम्स कॉलोनी में चोरों ने एक कारोबारी के बंगले को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित गोल्डन होम्स कॉलोनी में चोरों ने एक कारोबारी के बंगले को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन बदमाश नकदी और जेवरात समेटकर फरार हो गए और किसी को भनक तक नहीं लगी।
जानकारी के मुताबिक, गोल्डन होम्स कॉलोनी में रहने वाले कारोबारी भरत छाबड़िया के मकान में अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से प्रवेश किया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बदमाश बाथरूम की खिड़की के रास्ते घर के भीतर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने घर में रखी नकदी और कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
चोरी के दौरान करीब 10 लाख रुपये नकद, सोने के जेवर और चांदी के आभूषण गायब होने की जानकारी सामने आई है। परिवार को घटना का पता तब चला जब घर का सामान अस्त-व्यस्त दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस अब कॉलोनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच टीम को आशंका है कि बदमाशों ने वारदात से पहले घर और परिवार की गतिविधियों की रेकी की थी। इसी आधार पर चोरी की पूरी योजना तैयार कर घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद कॉलोनी के रहवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जिस इलाके में चोरी हुई है, वह शहर के प्रमुख और सुरक्षित माने जाने वाले आवासीय क्षेत्रों में शामिल है। ऐसे में दिनदहाड़े या परिवार की मौजूदगी में हुई इस बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।