Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bastar Pandum 2026: Organised in three phases from January 10 to February 5, meeting chaired by CM Sai

बस्तर पंडुम 2026: 10 जनवरी से 5 फरवरी तक तीन चरणों में होगा आयोजन, सीएम साय की अध्यक्षता में बैठक

Sun, 28 Dec 2025 01:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 28 Dec 2025 01:22 PM IST
सार

बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपराओं, कला और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन इस वर्ष भी बड़े और आकर्षक स्वरूप में किया जाएगा।

विज्ञापन
Bastar Pandum 2026: Organised in three phases from January 10 to February 5, meeting chaired by CM Sai
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में बस्तर पंडुम की तैयारियों को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपराओं, कला और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन इस वर्ष भी बड़े और आकर्षक स्वरूप में किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें तैयारियों की समीक्षा कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन 10 जनवरी से 5 फरवरी तक प्रस्तावित है। कार्यक्रम तीन स्तरों पर 10 से 20 जनवरी जनपद स्तरीय कार्यक्रम, 24 से 30 जनवरी जिला स्तरीय कार्यक्रम और 1 से 5 फरवरी संभाग स्तरीय कार्यक्रम  आयोजित होंगे।
विज्ञापन


12 विधाओं में होगा प्रदर्शन और प्रतियोगिता
इस बार पंडुम में विधाओं की संख्या बढ़ाकर 7 से 12 कर दी गई है। इनमें जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य, वाद्ययंत्र, वेशभूषा व आभूषण, पूजा-पद्धति, शिल्प, चित्रकला, जनजातीय पेय पदार्थ, पारंपरिक व्यंजन, आंचलिक साहित्य और वन-औषधि शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से तैयारियों का विस्तार से ब्यौरा लिया और आयोजन को अधिक व्यवस्थित, प्रभावी और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि बस्तर पंडुम बस्तर की सांस्कृतिक आत्मा को सशक्त मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगो, थीम गीत और वेबसाइट का होगा विमोचन
बैठक में बताया गया कि बस्तर पंडुम 2026 का लोगो, थीम गीत और आधिकारिक वेबसाइट का विमोचन दंतेवाड़ा मंदिर परिसर में किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के पारंपरिक पदाधिकारी, आदिवासी समाज के प्रमुखजन और सम्मानित कलाकार मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही भारत में तैनात विभिन्न देशों के भारतीय राजदूतों को आमंत्रित करने पर भी चर्चा हुई, ताकि वे बस्तर की अद्वितीय संस्कृति से रूबरू हो सकें। इसके अलावा बस्तर से जुड़े उच्च पदस्थ अधिकारी, UPSC-PSC चयनित अधिकारी, चिकित्सक, अभियंता, जनप्रतिनिधि और विभिन्न राज्यों के जनजातीय नृत्य दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा।


ऑनलाइन-ऑफलाइन पंजीयन की सुविधा
प्रतिभागियों के पंजीयन के लिए इस बार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक कलाकारों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

पूरे संभाग में होगा व्यापक आयोजन
कार्यक्रमों के माध्यम से बस्तर की कला, शिल्प, त्योहार, खान-पान, भाषा-बोली, आभूषण, वाद्ययंत्र, नृत्य-गीत, साहित्य, वन-औषधि और देवगुड़ियों के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जाएगा। आयोजन बस्तर संभाग के सात जिलों की 1,885 ग्राम पंचायतों, 32 जनपद पंचायतों, 8 नगरपालिकाओं, 12 नगर पंचायतों और 1 नगर निगम क्षेत्र में तीन चरणों में सम्पन्न होंगे। इस आयोजन के लिए संस्कृति एवं राजभाषा विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed