फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   banking facility will be available in all RIPA of Chhattisgarh

अब छत्तीसगढ़ के सभी रीपा में जल्द मिलेगी बैंकिंग सुविधा: हितग्राहियों को समय पर मिलेगी सैलरी

Sat, 19 Aug 2023 08:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 19 Aug 2023 08:08 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में रीपा से बड़े पैमाने में लोगों को लाभ मिल रहा है। प्रदेश के सभी रीपा में जल्द ही बैंकिंग सुविधा मिलेगी। इसके लिए आज छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग ने नाबार्ड, अपेक्स और अग्रणी बैंकों की बैठक ली है।

विज्ञापन
banking facility will be available in all RIPA of Chhattisgarh
रीपा बिल्डिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में रीपा से बड़े पैमाने में लोगों को लाभ मिल रहा है। प्रदेश के सभी रीपा में जल्द ही बैंकिंग सुविधा मिलेगी। इसके लिए आज छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग ने नाबार्ड, अपेक्स और अग्रणी बैंकों की बैठक ली है। इस बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने नाबार्ड, अपेक्स और अग्रणी बैंकों की बैठक ली। यह बैठक नया रायपुर स्थित राज्य योजना आयोग के कार्यालय में आयोजित की गई। 

विज्ञापन


बैठक में छत्तीसगढ़ में बने 300 रीपा में बैंक की सुविधा उपलब्ध कराने की चर्चा की गई है। इससे रीपा के ग्रामीण व्यवसायियों, स्व-सहायता समूहों को रीपा ग्राम में ही बैंकिंग सुविधा हो और समय से उनके पास पैसा पहुंच सके। इस समय 70 रीपा में बैंक सुविधा ग्रामीणों को उपलब्ध है। इसके साथ ही अन्य रीपा में बैंक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बैठक में बैंकों को रीपा में चल रही गतिविधियों और हितग्राहियों को मिल रहे सुविधाओं कर बारे में जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


सभी रीपा में मिलेगी बैंकिंग सुविधा
आयोग के उपाध्यक्ष सिंह ने कहा की रीपा में बैंक लिंकेज करवाना सिर्फ हितग्राहियों के लिए ही नहीं, बल्कि बैंकों के लिए भी लाभदायक होगा। इस दौरान अजय सिंह ने सुझाव दिया की बैंक अपने क्षेत्र के रीपा में जागरूकता शिविर लगवाकर बैंकिंग सुविधाओं की बारे में लोगों को जानकारी दें। पंचायत विभाग और बैंक प्रतिनिधि समंवय करके आगे की कार्य योजना तैयार करें। मुख्यमंत्री के सलाहकार शर्मा ने कहा कि आज के युवा महत्वाकांक्षी हो गए हैं। अपना उद्योग शुरू करना चाहते हैं। जिसमें रीपा एक बड़ी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि मोबाइल बैकिंग वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेंगी रीपा में सुविधा
रीपा-ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए गौठानों को महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के रूप में विकसित करने के लिए बुनियादी अधोसंरचना, वर्कशेड आदि के विकास के लिए 300 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। राज्य में 300 रीपा निर्माण कराया गया है। रीपा के अंदर एक प्रशासनिक क्षेत्र का निर्माण किया गया है। इसमें बैंकिंग सुविधा के लिए क्योस्क, इंटरनेट सुविधा के लिए वाईफाई कनेक्शन, राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी के लिए हेल्पडेस्क का निर्माण किया गया है। बैठक में योजना आयोग के सदस्य डॉ. के सुब्रमण्यम, पंचायत और ग्रामीण विकास के संयुक्त सचिव डॉ. गौरव सिंह और योजना आयोग के संयुक्त संचालक डॉ नीतू गोरडिया और बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed