फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balrampur Ramanujganj Central Committee Dabgar Samaj banned Dowry system

CG: दबगर समाज में दहेज प्रथा पर लगाया प्रतिबंध, सम्मेलन में दो बेटियों का बिना दहेज के रिश्ता किया तय

Sat, 24 Feb 2024 09:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Sat, 24 Feb 2024 09:02 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज केंद्रीय कमेटी दबगर समाज के द्वारा समाज का प्रदेशिक संगठन चुनाव व सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्व समिति से दहेज को कुप्रथा को बंद करने का निर्णय लेते हुए कार्यक्रम के दौरान ही दो बेटियों की शादी बिना दहेज के तय की गई।
 

विज्ञापन
Balrampur Ramanujganj Central Committee Dabgar Samaj banned Dowry system
दबगर समाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज केंद्रीय कमेटी दबगर समाज के द्वारा समाज का प्रदेशिक संगठन चुनाव व सम्मेलन का आयोजन स्थानीय लरंगसाय कम्युनिटी हाल में समाज के प्रादेशिक अध्यक्ष आदित्य दास एवं उपाध्यक्ष राजकुमार दास सहित अन्य अतिथियों की उपस्थितियों में आयोजित किया गया। इसमें गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और बिहार के समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्व समिति से दहेज कुप्रथा को बंद करने का निर्णय लेते हुए कार्यक्रम के दौरान ही दो बेटियों की शादी बिना दहेज के तय की गई।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर समाज की महिलाओं के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विषयों पर अपनी विस्तार से बात रखी। सभी ने समाज के शत-प्रतिशत बेटा-बेटी की पढ़ाई पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान आपसी विवाद सहित अन्य विषयों पर समाज के लोगों के द्वारा अपनी विस्तार से बात रखी गई। 
विज्ञापन


नगर में पहली बार दबगर समाज के द्वारा इतना बृहद आयोजन कराया गया, जिसके लिए कई दिन पहले से तैयारी की जा रही थी। सम्मेलन में विकास दास, उमेश दास, सूरज दास मुकेश दास, राजीव रंजन दास, अनुज दास,संजय दास अर्जुन दास, आकाश दासज़ विजय दास,सुरेंद्र दास, दुर्गा दास, शंभू दास, मेघनाथ दास, वीरेंद्र दास, रामजीलाल मनोज दास, रामनाथ दास, महेश दास, सनोज दास, मंटू दास सहित कई प्रदेशों के दबगर समाज के लोग उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबगर समाज के द्वारा आयोजित प्रदेशिक संगठन चुनाव व सम्मेलन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम में किसी भी प्रकार से हम समाज के लोग शराब एवं मांस का प्रयोग नहीं करेंगे। समाज की जो कुरीतियां है, उसे दूर करने के लिए हम सब सामूहिक प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed