फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Three killed in road accident in Balod

ज्यादा देर नहीं रह सकी गाड़ी लेने की खुशी: नई कार की पूजा कराकर लौटते समय हादसा, एक ही परिवार के तीन की गई जान

Fri, 28 Apr 2023 12:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:14 PM IST
सार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा डोंडीलोहारा दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग में ग्राम सहगांव के पास हुआ है।

विज्ञापन
Three killed in road accident in Balod
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले में मंदिर में नई कार की पूजा कराकर लौटते समय भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। डोंडी लोहारा थाना क्षेत्र की यह घटना बताई जा रही है। मृतकों में दो महिला और एक पुरुष है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा डोंडीलोहारा दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग में ग्राम सहगांव के पास हुआ है। बीती रात को तेज आंधी तूफान भी आया था। इस बीच गलत दिशा से आ रहे ट्रक से गाड़ी जा टकराई।
विज्ञापन


बता दें कि सभी लोग कार में सवार थे सभी गिधाली गांव के निवासी रहने वाले हैं और एक ही परिवार के हैं। ग्गिधाली निवासी चंपा साहू एक दिन पहले नई कार खरीदकर लाया था। दूसरे दिन अपने परिवार को लेकर डोंगरगढ़ गया था। उसी कार का पूजन करवाकर सभी मंदिर से लौट रहे थे, तभी रास्ते में ये हादसा हो गया। मृतको की पहचान चंपा लाल साहू (38), कुमारी खुशी साहू (16), अहिल्या बाई (55) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में राम जी साहू (60), यमुना साहू (32), रिद्धिक साहू (9 माह) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed