फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Three arrested in teacher suicide case in Balod

Balod: शिक्षक आत्महत्या मामले में तीन की गिरफ्तारी, पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर की जमानत याचिका खारिज

Thu, 12 Sep 2024 11:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 12 Sep 2024 11:30 AM IST
सार

प्रधान पाठक देवेंद्र ठाकुर के आत्महत्या मामले मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर को अपना मामा कहने वाले मदार खान उर्फ सलीम खान, प्रदीप ठाकुर को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Three arrested in teacher suicide case in Balod
Balod News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के डोंडी ब्लॉक के ग्राम ओडगांव के प्राथमिक शाला के हेडमास्टर देवेंद्र कुमार के आत्महत्या मामले में पुलिस अब एक्शन मोड पर है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं प्रदेश के पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर जिनके नाम का जिक्र सुसाइड नोट में था, उन्हें बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मोहम्मद अकबर ने बालोद न्यायालय के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका दर्ज की थी। जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया है।  न्यायालय ने साक्ष्य प्रभावित होने का हवाला देते हुए जमानत खारिज कर दी है। 

विज्ञापन


प्रधान पाठक देवेंद्र ठाकुर के आत्महत्या मामले मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर को अपना मामा कहने वाले मदार खान उर्फ सलीम खान, प्रदीप ठाकुर को मंगलवार को गिरफ्तार किया। बुधवार को हरेंद्र नेताम को महाराष्ट्र के अमरावती से गिरफ्तार किया है। इन तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं जिला एवं सत्र न्यायधीश ने पूर्व वन मंत्री की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


पूर्व वन मंत्री के वकील ने जमानत याचिका लगाई थी। जिसे खारिज कर दिया है। अब पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकती हुई नजर आ रही है। जिले के डौण्डी क्षेत्र के इस हाईप्रोफाइल व चर्चित मामले में पुलिस एक्शन मोड़ में है और बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed