फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   The moving bus became a ball of fire burnt in smoke in Balod

Balod: चलती बस बनी आग का गोला, धू- धू कर जली, यात्रीयों को लेकर नारायणपुर से रायपुर जा रही थी बस

Sun, 21 Jan 2024 08:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 Jan 2024 08:13 PM IST
सार

बस वनांचल क्षेत्र नारायणपुर से रायपुर की ओर जा रही थी जहां पर टोल प्लाजा के समीप ही यह हादसा हुआ है हादसे के दौरान बस में लगभग 60 यात्री सवार थे परंतु किसी तरह के हताहत की कोई सूचना नहीं है समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
The moving bus became a ball of fire burnt in smoke in Balod
आग का गोला बनी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 में मरकाटोला टोल प्लाजा के पास चलती हुई एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते यह आज पूरे बस में फैल गई समय रहते ड्राइवर की चतुराई से बस को रोकते ही सभी यात्रियों को बाहर निकल गया जिसके बाद बड़ी घटना मानो टल गई फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है शाम लगभग 5:30 की है घटना बताई जा रही है मिली जानकारी के अनुसार अंबे ट्रेवल्स की यह बस है जिसमें आग लगी है।

विज्ञापन

ब्रेक शू चिपकने से हादसा

पुलिस प्रशासन एवं ड्राइवर से मिली जानकारी के अनुसार बस का ब्रिक्स अचानक चिपक गया और अत्यधिक घर्षण के कारण गाड़ी में आग लगने की बात सामने आ रही है फिलहाल स्पष्ट जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा फिलहाल राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है वहीं मौके पर दमकल की टीम भी पहुंची हुई है।

विज्ञापन

नारायणपुर से रायपुर जा रही थी बस

मिली जानकारी के अनुसार बस वनांचल क्षेत्र नारायणपुर से रायपुर की ओर जा रही थी जहां पर टोल प्लाजा के समीप ही यह हादसा हुआ है हादसे के दौरान बस में लगभग 60 यात्री सवार थे परंतु किसी तरह के हताहत की कोई सूचना नहीं है समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से आवागमन रहा बंद

बालोद जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अचानक बस में आग लगने की घटना जैसे ही प्राप्त हुई बालोद सहित धमतरी व कांकेर जिले से अग्निशमन यंत्र भी पहुंचे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची कुछ समय के लिए सुरक्षा की दृष्टिकोण से यातायात को बंद किया गया था क्योंकि अब अग्निशमन यंत्र ने पूरा मामला संभाल लिया तो समय रहते आवागमन को सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है।








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed