फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Organized annual convention of Nishad Samaj in Balod

Balod: निषाद समाज के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, गोबर के दिए जलाने सबसे ज्यादा जोड़े शामिल

Sun, 07 May 2023 09:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 07 May 2023 09:45 PM IST
सार

सनौद में निषाद समाज का वार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ जहां निषाद समाज द्वारा समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले छात्र छात्राओं एवं नागरिकों का सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Organized annual convention of Nishad Samaj in Balod
निषाद समाज के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सनौद में निषाद समाज का वार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ जहां निषाद समाज द्वारा समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले छात्र छात्राओं एवं नागरिकों का सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक संगीता सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रेश हिरवानी सहित अन्य शामिल हुए। भगवान राम की महाआरती का आयोजन हुआ जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

विज्ञापन


गोबर के दिए और सबसे ज्यादा जोड़ों की महाआरती
निषाद समाज के वार्षिक अधिवेशन में संसदीय सचिव एवं निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में निषाद समाज के आराध्य देव भगवान श्री राम लक्ष्मण एवं माता जानकी की महाआरती गोबर के दीए से 5100 जोड़ों के साथ की गई। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया कि सबसे ज्यादा जोड़े इस महाआरती में शामिल हो हर तरफ जोड़े ही जोड़े नजर आ रहे थे। इसे मॉनिटरिंग करने के लिए दिल्ली से टीम भी आई हुई थी। विधायक कुंवर निषाद ने बताया कि हमने कुछ अलग करने का सोचा था और वह आज सफल हुआ। 

विज्ञापन


समाज के लिए प्रतिबद्ध सरकार
छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार निषाद समाज के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है यहां पर मछुआ बोर्ड का गठन किया गया है सभी जगह भवनों का निर्माण किया जा रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात समाज के लिए मछली पकड़ने वालों के लिए विशेष नीति बनाई गई है इससे समाज का विकास कहीं ना कहीं देखने को मिल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का हाथ निषाद के साथ
छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि बड़े ही गर्व की बात है कि आज निषाद समाज प्रगतिशील समाज है कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने एक पहल की थी जिसमें फिशरमैन कांग्रेस का गठन करने की बात हुई और यह स्थिति में भी आया जिसके बाद हमने निषाद समाज को आगे बढ़ाने प्रदेश एवं जिला स्तर पर कार्य करना शुरू किया और आज इन सब की बदौलत इस समाज से एक विधायक भी हैं 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed