फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Once again elephants knocked dozens of villages on alert in Balod

Balod: एक बार फिर हाथियों ने दी दस्तक, अलर्ट पर दर्जन भर गांव, लोगों को किया जा रहा जागरुक

Wed, 22 May 2024 12:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 22 May 2024 12:46 PM IST
सार

बालोद जिले में एक बार फिर से हाथियों की दस्तक हो चुकी है वन विभाग अलर्ट मोड पर है और दर्जन भर गांव में अलग-अलग दिन के हिसाब से अलर्ट जारी किए जा रहे हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रात के समय अकेले जंगल में न जाने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
Once again elephants knocked dozens of villages on alert in Balod
हाथियों ने दी दस्तक, लोगों को किया जा रहा जागरुक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले में एक बार फिर से हाथियों की दस्तक हो चुकी है वन विभाग अलर्ट मोड पर है और दर्जन भर गांव में अलग-अलग दिन के हिसाब से अलर्ट जारी किए जा रहे हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रात के समय अकेले जंगल में न जाने की सलाह दी जा रही है। आपको बता दें कि बीते तीन दिनों से एक हाथी सक्रिय है पूरा मामला गुरुर वन परिक्षेत्र का है एसडीओ डिंपी बैस ने बताया कि हाथियों की लोकेशन ट्रैक की जा रही है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन

तेंदू पत्ता तोड़ने का समय

आपको बता दें कि यह समय तेंदूपत्ता तोड़ने का है जिसके कारण लोग अक्सर जंगल की ओर जाते हैं परंतु लोगों को यह समझाइस दी जा रही है कि अकेले जंगल की ओर न जाए तेंदू पत्ता तोड़ने जा रहे हैं तो समूह बनाकर जाएं और यदि कहीं पर हाथी दिखता है तो उसके साथ छेड़छाड़ ना करें। हाथी को गुस्सा आने पर वह आक्रामक हो सकता है। आपको बता दें कि हाथी मानव संघर्ष के चलते बालोद जिले में बीते 3 वर्षों में 6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है इसलिए लोगों को समझाइस दी जा रही है।

विज्ञापन

जानिए वर्तमान लोकेशन 

आपको बता दें कि वर्तमान में बालोद वनमंडल क्षेत्र में एक दंतैल हाथी जिसका नाम ME 3 है वह कक्ष क्र. RF -39 par hai फसल हानि नही की गई है अभी तक जन हानि नहीं किया गया है इसे परिसर नाहंदा के नाम से जाना जाता है यह परिक्षेत्र सहायक गुरुर और परिक्षेत्र गुरुर में आता है उपस्थिति को देखते हुए कंकालिन,रूपुटोला, हितेकसा,नगझर,मंगचुवा,करियाटोला, नाहंदा, कोसमी, पेटेचुवा, भेजा जंगली, बरही पारा, बरही, नारागांव, किनारगोंदी, नर्रा,मुल्लेगुड़ा में अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed