फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Husband killed his wife in Balod

पत्नी के चरित्र पर था शक: बालोद में थाने जाकर पति बोला- साहब मैंने अपनी बीवी को मार डाला

Tue, 11 Jul 2023 10:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Jul 2023 10:14 AM IST
सार

बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवी नवागांव में एक व्यक्ति ने अपने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और खुद थाने पहुंचकर उसने सच्चाई बताई।

विज्ञापन
Husband killed his wife in Balod
Balod News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवी नवागांव में एक व्यक्ति ने अपने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और खुद थाने पहुंचकर उसने सच्चाई बताई। जब व्यक्ति थाने पहुंचा तो कोई विश्वास नहीं कर रहा था लेकिन असलियत जानकर सब के होश उड़ गए। दरअसल, महिला का नाम झमित निषाद है वहीं उसके हत्यारे पति का नाम देवधर निषाद बताया जा रहा है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने कुछ दिनों पूर्व अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस
घटना में बाद थाना पहुंचने के साथ ही पुलीस हत्यारे पति को लेकर गांव पहुंची। जहां पर अब आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से गांव के लोग सकते में हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रस्सी से गला घोट दिया
पुलिस ने बताया कि रात को हत्या करने के बाद बेसुध हालत में पति थाने जा रहा था इसी दौरान पेट्रोलिंग वाहन ने उसे देखा और पूछा तो पूरा किस्सा आरोपी पति ने बताया। फिर उसे पेट्रोलिंग टीम अपने साथ थाना ले गई और घटनास्थल पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों से चल रहा था विवाद
ग्रामीणों की माने तो कुछ समय से विवाद चल रहा था जिसके कारण दोनों के बीच तनातनी थी। दरअसल पति देवघर अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। जिसके बाद से लड़ाई झगड़े का यह मामला थाने तक जा पहुंचा था और बीते रात लड़ाई इतनी बड़ी की महिला झमित निषाद की हत्या ही कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed