फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Complaint of discrimination in appointment of Mandal President in district list may come soon in Balod

Balod: जिले में मंडल अध्यक्ष नियुक्ति में भेदभाव की शिकायत, जल्द ही आ सकती है सूची

Tue, 17 Dec 2024 02:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,बालोद
अमर उजाला नेटवर्क,बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 17 Dec 2024 02:36 PM IST
सार

बालोद जिलों में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति बस होने ही वाली है ऐसे में इस नियुक्ति पर कई तरह के सवाल आने शुरू हो गए हैं दरअसल उम्र की सीमा को लेकर दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं । 

विज्ञापन
Complaint of discrimination in appointment of Mandal President in district list may come soon in Balod
मंडल अध्यक्ष नियुक्ति में भेदभाव की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिलों में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति बस होने ही वाली है ऐसे में इस नियुक्ति पर कई तरह के सवाल आने शुरू हो गए हैं दरअसल उम्र की सीमा को लेकर दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं जिसमें से जुंगेरा मंडल में 5 दिन 35 साल के लिए कम होने पर दावेदारी निरस्त कर दिया गया वहीं दूसरी तरफ किसकी उम्र 35 वर्ष होने पर 3 महीने बचे हैं उन्हें दावेदारी का अवसर दिया गया जिसके बाद से नियुक्ति प्रक्रिया में सवाल उठने लगे हैं वहीं प्रदेश से नियुक्त प्रभारी नीलू शर्मा के पास शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


आनंद शर्मा से जुड़ा हुआ है मामला
दरअसल जुंगेरा मंडल अध्यक्ष के लिए पार्थ साहू नाम के कार्यकर्ता ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी जिसका उम्र केवल 5 दिन 35 साल होने में कम था ऐसे में उसका नाम निरस्त कर दिया गया वहीं गुरूर मंडल में आनंद शर्मा नाम के कार्यकर्ता जिसकी उम्र 35 वर्ष होने में 3 महीने कम है उसका नाम आगे बढ़ा दिया गया जिसके बाद से असंतुष्ट एक दावेदार ने प्रभारी नीलू शर्मा से शिकायत दर्ज कराई है आपको बता दें कि आज यहां पर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति देर शाम तक होने वाली है।
विज्ञापन


शिकायत पर बोले प्रभारी नीलू शर्मा
संगठन चुनाव के प्रभारी नीलू शर्मा ने पूरे मामले पर कहा कि आपके माध्यम से जानकारी मिली है इस तरह का कोई विषय है तो उसे देखने के बाद फैसला लिया जाएगा वही मंडल अध्यक्ष के दावेदार शशिकांत जगदले ने आनंद शर्मा की दावेदारी निरस्त करने के लिए शिकायत पत्र भी सोपे है जिसमें आनंद शर्मा की जन्म तिथि संबंधित दस्तावेज अंकित भी किए गए हैं अब सवाल यह उठता है कि आखिर मंडल अध्यक्ष के इस नियुक्ति में भाई भतीजा बाद क्यों किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed