फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   CM Bhupesh Baghel targeted BJP and Union Minister Giriraj Singh on corruption in balod

'कमीशनखोरी भाजपा सरकार में': CM भूपेश बोले- भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय पितामह जमीन पर जाकर देखें, MSP छलावा

Fri, 09 Jun 2023 05:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 09 Jun 2023 05:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर भी कटाक्ष किया। कहा कि, रमन सिंह कहते हैं कि राम वन गमन परिपथ पर क्या खर्चा हुआ? जाएं जाकर चंद्रखुरी में देख लें। शिवरीनारायण चले जाएं, राजिम और अन्य जगह जहां काम चल रहा है, वहां जाकर देख लें। केवल ट्विटर पर बोल देने से क्या होता है। 15 साल मुख्यमंत्री रहे, कभी चंद्रखुरी तो गए नहीं। जहां कौशल्या माता का मंदिर है। अब जाकर देख लें। 

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel targeted BJP and Union Minister Giriraj Singh on corruption in balod
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, हमारी हर योजना में पारदर्शिता है। सीधा सारा पैसा हितग्राही के खाते में जाता है। कमीशनखोरी तो इनकी सरकार में थी। वह हमारी नहीं अपनी बात कर रहे हैं। इनके समय में मोबाइल बांटने, राशन कार्ड बनाने, चप्पल खरीदने सब में कमीशनखोरी होती थी। सीएम ने कहा कि, ट्विटर पर देखने से कुछ नहीं दिखेगा, भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय पितामह जमीन पर जाकर देखें, तो दिखेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को बालोद के दल्ली राजहरा पहुंचे थे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...'जनता का पैसा खा गए भूपेश': केंद्रीय मंत्री गिरिराज बोले- काका नहीं, खा-खा हैं, हमारी सरकार आएगी तो जाएंगे जेल

विज्ञापन

खा-खा कहना छत्तीसगढ़वासियों का अपमान
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कका की जगह खा-खा मुख्यमंत्री कहने को लेकर भी सीएम बघेल ने निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, उन्होंने यह संबोधन शब्द खुद नहीं रखा है। साहित्यकार, कवि और पूरी छत्तीसगढ़ की जनता मुझे प्रेम से कका कहकर बुलाती है। यहां बच्चे, युवा हर कोई मुझे कका कहता है। अब तो बड़े बुजुर्ग भी कका कहने लगे हैं। ये छत्तीसगढ़ वासियों का प्रेम है। भाजपा को कका शब्द को तकलीफ है और केंद्रीय मंत्री इस तरह से बयान दे रहे हैं। इसका मतलब यह है कि वे पूरे छत्तीसगढ़ वासियों का अपमान कर रहे हैं। गिरिराज सिंह कका शब्द का मतलब नहीं जानते हैं। 

ये लोग दो तरह की बातें करते हैं, एक कुछ बोलता है, दूसरा कुछ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, गिरिराज सिंह आरोप लगा रहे हैं। इनके समय में तो सब में कमीशनखोरी होती थी। गौठान योजना को देखने के लिए गुजरात, मध्य प्रदेश की टीम आई। लोकसभा की चार टीमें आईं। सब देखकर गए, तारीफ कर रहे हैं। गिरिराज सिंह कहते हैं कि नरवा वाले काम में भ्रष्टाचार हुआ है। अभी तीन दिन हुआ देश भर के पीसीसीएफ की कार्यशाला हुई। केंद्र सरकार के एडिशन सेक्रेटरी आए। वो भी तारीफ करके गए। कहा कि, जितना बढ़िया काम छत्तीसगढ़ में हुआ कहीं नहीं हुआ। ये लोग कहते हैं गड़बड़ है। यह लोग दो तरह की बातें करते हैं। एक कुछ बोलेगा दूसरा कुछ। केवल चुनाव के लिए है ये। 
 

विज्ञापन

किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि एमएसपी केवल एक छलावा है। यूपीए के समय में निरंतर एमएसपी वृद्धि हुई है। 10 सालों में 130 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई। जबकि भाजपा सरकार में 61 फीसदी वृद्धि हुई है, जो कि आधे से भी कम है। केंद्र की सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन अब तो कृषि की लागत दोगुनी हो गई। इसके चलते किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, कोदो-कुदकी का भी समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया है, केवल रागी का किया है। जबकि छत्तीसगढ़ सरकार ने कोदो-कुदकी का भी समर्थन मूल्य घोषित किया है। 

यह भी पढ़ें...'पीएम ने कलावती से नहीं सीखी गरीबी': बघेल सरकार ने छीना गरीबों का हक, गिरिराज सिंह बोले- विदाई का वक्त करीब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed