फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Giriraj Singh targeted Bhupesh Baghel government

'पीएम ने कलावती से नहीं सीखी गरीबी': बघेल सरकार ने छीना गरीबों का हक, गिरिराज सिंह बोले- विदाई का वक्त करीब

Thu, 08 Jun 2023 09:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 08 Jun 2023 09:31 PM IST
सार

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसी कलावती से गरीबी नहीं सीखी, किसी ट्रक ड्राइवर से गरीबी का दर्द महसूस नहीं किया, बल्कि गरीबी में जन्म लेकर और चाय बेचकर गरीबी को जिया है। इसीलिए वे पूरे देश के लिए जीते हैं।

विज्ञापन
Giriraj Singh targeted Bhupesh Baghel government
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के नौ वर्षों का कार्यकाल सेवा, समर्पण और गरीबों के कल्याण की बेमिसाल उपलब्धियों से भरा हुआ है। केन्द्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबी में जन्मे, गरीबी में पले-बढ़े, गरीबों की पीड़ा को अनुभव करते हैं और इसिलए गरीबों के कल्याण की चिंता सतत कर रहे हैं। गिरिराज सिंह भारतीय जनता पार्टी के महा जनसम्पर्क अभियान के सिलसिले में गुरुवार को स्थानीय टाउन क्लब मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसी कलावती से गरीबी नहीं सीखी, किसी ट्रक ड्राइवर से गरीबी का दर्द महसूस नहीं किया, बल्कि गरीबी में जन्म लेकर और चाय बेचकर गरीबी को जिया है। इसीलिए वे पूरे देश के लिए जीते हैं, पूरे देश के साथ परिवार-भाव बनाकर रखते हैं। केन्द्र सरकार ने महज नौ वर्षों में 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाकर गरीबों को पक्के मकान की सौगात दी। जल जीवन मिशन के तहत देशभर के 12 करोड़ परिवारों को ताजा और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया, घर-घर शौचालय बनवाकर केन्द्र सरकार ने माताओं-बहनों को खुले में शौच की शर्मिंदगी से उबारा है। ऐसे अनेक काम केन्द्र की सरकार ने किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों, गरीबों को ठगने का काम ही किया है। प्रधानमंत्री आवास नहीं बनाने को लेकर भी  भूपेश-सरकार को गरीबों का हक छीनने वाला बताया और कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के आते ही प्रदेश के सभी गरीबों का आवास बनवाया जाएगा। हर घर में नल-जल कनेक्शन देकर साफ और ताजा जल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल पर कटाक्ष करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि न जाने वे किस स्वप्न लोक में रहते हैं। कैसे शराब में घोटाला करें, कैसे जनता की गाढ़ी कमाई लूटें। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बस यही काम हुआ है। 


 
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ का पैसा राहुल गांधी को सौंपने में ही मुख्यमंत्री बघेल को ज्यादा मजा आ रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार केन्द्र की मोदी सरकार के अच्छे कार्यों और सपनों को चकनाचूर करने का काम किया है। केन्द्र ने गरीबों को प्रति व्यक्ति पांच किलो मुफ्त अनाज देने की जो योजना जारी रखी है, प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने उसे बंद करके अपनी गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विदाई वक्त अब करीब आ गया है।
 


 

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास, हर घर शौचालय, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं के माध्यम से सतत् गरीबों, किसानों और सभी वर्गों के कल्याण का काम अपने नौ साल के कार्यकाल में किया है। केन्द्र सरकार ने आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्र सरकार ने किया है। 


 

इसी प्रकार दुनिया में भारत का मान-सम्मान और गौरव बढ़ा है। आतंकवाद आज काबू में है। आज सीमा पार से आतंकवाद फैलाने वाले देश को उसके घर में घुसकर करारा जवाब दिया है। साव ने कहा कि केन्द्र से प्रधानमंत्री मोदी जो राशि गांव-गरीब-किसानों के कल्याण के लिए भेज रहे हैं, उसे रोकने के लिए ब्रेकर का काम प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार कर रही है। साव ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल हाफ का वादा पूरा नहीं किया, बल्कि बिजली ही हाफ कर दी। आज बिजली बिल देखकर बिजली से ज्यादा करंट प्रदेश की जनता को महसूस हो रहा है। प्रदेश के विकास को रोकने वाले ब्रेकर को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed