फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   chhattisgarh congress MLA Kunwar Singh Nishad sang doha and did Raut nacha in balod

विधायक का छत्तीसगढ़ी अंदाज: शादी में कुंवर सिंह ने गाया दोहा, दुल्हन को चढ़ाई तेल-हल्दी, फिर किया राउत नाचा

Wed, 03 May 2023 07:19 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 03 May 2023 07:19 PM IST
सार

विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की अपनी संस्कृति है और ये हमें एक-दूसरे से बांध कर रखती है। यह आत्मीयता का वह भाव है जो हर परिवार चाहता है। एक विधायक से लोग यही उम्मीद थी रखते हैं कि उनके सुख-दुख में शामिल हो। 

विज्ञापन
chhattisgarh congress MLA Kunwar Singh Nishad sang doha and did Raut nacha in balod
शादी में डांस करते विधायक कुंवर सिंह निषाद। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव और गुंडरदेही से कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद बुधवार को पारंपरिक रूप में दिखाई दिए। एक शादी कार्यक्रम में पहुंचे विधायक ने दोहा गया और दुल्हन को तेल-हल्दी चढ़ाई। इसके बाद डंडा उठाया और पारंपरिक नृत्य राउत नाचा करना शुरू कर दिया। उनके इस छत्तीसगढ़ी अंदाज को देखकर हर कोई हैरान रह गया। विधायक ने कहा कि यह संस्कृति ही हमें एक-दूसरे से बांधकर रखती है। बताया जा रहा है कि कुंवर निषाद का संस्कृति से गहरा लगाव है। फिलहाल संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के इस अंदाज का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, क्षेत्र के मटिया गांव में कौशल यादव की बेटी की शादी का कार्यक्रम था। इसमें विधायक कुंवर सिंह निषाद भी पहुंच गए। उस समय हल्दी की रस्म हो रही थी। परिवार के लोग और अन्य रिश्तेदार छत्तीसगढ़ी वाद्ययंत्र की धुन पर डांस कर रहे थे। उन्होंने विधायक से भी डांस करने का आग्रह किया। इस पर कुंवर सिंह निषाद ने पास रखा राउत नाचा का डंडा उठाया और फिर डांस करना शुरू कर दिया। इसके बाद दुल्हन को बधाई देने पहुंचे। वहां रस्में देखकर खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने अपने जूते मंडप के बाहर उतारे और फिर परिवार वालों की तरह लड़की को हल्दी लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जुड़ता है मन
विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की अपनी संस्कृति है और ये हमें एक-दूसरे से बांध कर रखती है। यह आत्मीयता का वह भाव है जो हर परिवार चाहता है। एक विधायक से लोग यही उम्मीद थी रखते हैं कि उनके सुख-दुख में शामिल हो। विकास सड़कों का, लोगों का और आत्मीयता का भी हो यही एक जनप्रतिनिधि की नैतिक जिम्मेदारी होती है। हर व्यक्ति को हर किसी के सुख और दुख में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। यदि हम किसी की खुशी में शामिल होते हैं तो उनकी खुशियां बढ़ जाती हैं। किसी के दुख में शामिल होते हैं तो हम किसी के दुख को कम कर पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed