{"_id":"676171700ca69c50620b4b1c","slug":"car-of-deputy-collector-posted-in-bijapur-hits-bike-rider-youth-dies-on-the-spot-in-balod-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर की कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, युवक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर की कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, युवक की मौके पर मौत
Tue, 17 Dec 2024 06:18 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 17 Dec 2024 06:18 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज हुए एक भीषण सड़क हादसे में डिप्टी कलेक्टर की कार ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज हुए एक भीषण सड़क हादसे में डिप्टी कलेक्टर की कार ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जिस कार से यह घटना हुई है, वह कार बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक बालोद जिले के डौन्ड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम अवारी निवासी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके का ड्राइवर उनके माता पिता का इलाज करा कर राजनांदगांव से वापस घर लौट रहा था। तभी अवारी नाला के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को कार ने जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे इस सड़क हादसे में भानुप्रतापपुर के ग्राम बोगर निवासी युवक अलख राम उम्र 30 की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची डौन्ड़ी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्डम के लिए शव भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। बताया गया है कि डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके पिछले कुछ सालों से बीजापुर में ही पदस्थ है। अभी वे भोपालपटनम जनपद पंचायत सीईओ के भी प्रभार में है।
विज्ञापन