{"_id":"64b1438818a8503f5d0dde24","slug":"arrested-for-cheating-by-pretending-to-be-an-officer-of-the-district-panchayat-in-balod-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod Crime: जिला पंचायत का अफसर बता आवास हिताग्राहियों से वसूल रहा था रुपये, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod Crime: जिला पंचायत का अफसर बता आवास हिताग्राहियों से वसूल रहा था रुपये, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा
Fri, 14 Jul 2023 06:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 Jul 2023 06:16 PM IST
सार
बालोद में एक शातिर ठग को ग्रामीणों ने शुक्रवार को पकड़ लिया। आरोपी की जमकर पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया है। पकड़ा गया शातिर खुद को जिला पंचायत अफसर बताता था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शातिर ठग को पकड़ा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद में एक शातिर ठग को ग्रामीणों ने शुक्रवार को पकड़ लिया। आरोपी की जमकर पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया है। पकड़ा गया शातिर खुद को जिला पंचायत अफसर बताता था। वह अलग-अलग गांवों में जाकर आवास हिताग्राहियों को झांसा देकर उनके खाते से रुपये ट्रांसफर कर रहा था। संदेह होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी ग्राम पीपरछेड़ी निवासी ढाल साहू है। आरोप है कि वह गांव-गांव जाकर खुद को अफसर बताता था। इसके बाद आवास हितग्राहियों से उनके आधार कार्ड मांगता। उनकी उंगलियों के निशान मशीन पर लेता और फिर अपने खाते में रुपये ट्रांसफर करा लेता। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से इस तरह ठगी कर रहा था। इस बार लेकिन पकड़ा गया।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस को बताया कि, अभी तक वह डोंडी ब्लॉक के ग्राम अरमुरकसा, रजही, पथराटोला व गुंडराटोला पारा में 50 से भी अधिक ग्रामीणों से ठगी कर चुका है। उसने किसी से एक हजार, तो किसी से 600 रुपये वसूले हैं। ग्रामीणों ने आरोपी की शिकायत दल्लीराजहरा थाने में की है। पुलिस को आरोपी के पास से एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुई है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन