Balod Accident: मजदूरों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, 20 मजदूर घायल, महिला की उंगलियां कटकर गिरीं
Balod Accident: खेतों में निराई करने जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में एक महिला की उंगलिया कटकर जमीन पर जा गिरीं। काफी संख्या में महिलाएं घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बड़ी दुर्घटना हुई। जहां जदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लगभग 20 मजदूरों को चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया। घटना में एक महिला की हाथों की उंगलियां तक कटकर अलग हो गई। घटना देवरी थाना क्षेत्र की है। हादसे में 4 गंभीर घायल महिलाओं को राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है।
लोहारा राजनांदगांव मार्ग की घटना
यह घटना डौंडीलोहारा राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर हुई। जहां संबलपुर खैरी डीह के बीच पिकअप वाहन पलट गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला मजदूर सवार थे, सभी मजदूर ग्राम खेड़ी से खेतों की निराई करने ग्राम नाहदा जा रहे थे। दुर्घटना घटते ही लोहारा थाना प्रभारी पुलिस सहित स्वास्थ्य विभाग के दो आपातकालीन सेवा के वाहन मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा में जारी है।
देवरी एवं लोहारा अस्पताल में इलाज जारी
दो अस्पतालों में घायल महिलाओं का इलाज जारी है। देवरी और लोहारा में महिलाएं भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कई महिलाओं को गंभीर चोटे आई हैं स्थिति देखकर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हर सेंटर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया जाएगा। आपातकालीन वाहन के साथ-साथ पुलिस के वाहन में भी महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने भी पूरी दुर्घटना की वस्तु स्थिति को संभालने में मदद की। एक महिला की उंगली कट गई। कई महिलाओं के हाथ व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। महिलाओं का बुरा हाल है घटना हुई तो घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।