फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma said youth in Chhattisgarh need employment not unemployment allowance

CG: भाजपा स्टार प्रचारक सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पहुंचे मानपुर, कहा- युवआों को बेरोजगार भत्ता नहीं, रोजगार चाहिए

Thu, 02 Nov 2023 05:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Thu, 02 Nov 2023 05:10 PM IST
सार

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं रोजगार चाहिए। 10 से 12 लाख बेरोजगार छत्तीसगढ़ में हैं, जिसमें से केवल 40 से 50 हजार लोगों को ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है।
 

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma said youth in Chhattisgarh need employment not unemployment allowance
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मानपुर में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया। इसके साथ ही प्रदेश सरकार पर भी उन्होंने जमकर निशाना साधा। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने और आवास योजना को लेकर असम के मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार को घेरा है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो चुका है। राजनांदगांव सहित प्रदेश के 20 सीटों में प्रथम चरण में 7 नवंबर को मतदान होने हैं, जिसको लेकर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के आला नेताओं और स्टार प्रचारकों का दौरा भी जिले में शुरू हो गया है। इसी कड़ी में भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आज मानपुर पहुंचे और मानपुर में आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी संजीव शाह के पक्ष में प्रचार किया। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि 'मैं मां कामाख्या की धरती से आया हूं और मैं मां कामाख्या के धरती से आए एक असमिया होने के नाते मां कौशल्या की पवित्र भूमि छत्तीसगढ़ की माता-बहनों को नमन करता हूं। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं रोजगार चाहिए। 10 से 12 लाख बेरोजगार छत्तीसगढ़ में हैं, जिसमें से केवल 40 से 50 हजार लोगों को ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। एक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी लोगों को रोजगार देना होता है न कि बेरोजगारी भत्ता देना होता है। अगर मैं मुख्यमंत्री होता तो मेरी जिम्मेदारी बनती की छत्तीसगढ़ के लोगों को नौकरी दिलाना रोजगार दिलाना बेरोजगारी भत्ता देना मेरा काम नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 'आप लोग के जो सीएम साहब हैं भूपेश बघेल हैं वह असम गए हुए थे। चुनाव के समय असम में कांग्रेस सरकार आने से बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा तो मैं भूपेश बघेल से बोला कि आपकी ट्रेनिंग आधूरी है। मैं वादा करता हूं आप जितने लोगों को बेरोजगारी भत्ता देंगे उतने लोगों को मैं रोजगार दिलाने का काम करूंगा। इसके साथ ही प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रधानमंत्री जी ने 16 लाख लोगों के लिए आवास भेजता है कि 16 लाख लोगों के लिए आवास बनाए हर आवास के लिए ढाई-ढाई लाख रुपये भेजतेहैं। फिर हम पूछते हैं कि वह धन कहां गया तो यह घर हम नहीं बनाएंगे ऐसा उनका कहना है। क्योंकि घर में प्रधानमंत्री का नाम लिखा रहता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed