फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Arun Sao reached DKS hospital raipur, meet to injured BJP worker

Chhattisgarh: घायल बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलने अस्पताल पहुंचे अरुण साव, कहा- ' चिंता न करें हम आपके साथ'

Sat, 25 Mar 2023 06:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 25 Mar 2023 06:45 PM IST
सार

बीजेपी कार्यालय में बीते दिनों हुए हमले में घायल कार्यकर्ताओं से मिलने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण  डीकेएस अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले में घायल युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कृष्णा यादव से मुलाकात की।

विज्ञापन
Arun Sao reached DKS hospital raipur, meet to injured BJP worker
अरुण साव घायल बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीजेपी कार्यालय में बीते दिनों हुए हमले में घायल कार्यकर्ताओं से मिलने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण  डीकेएस अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले में घायल युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कृष्णा यादव से मुलाकात की। उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उनके इलाज की जानकारी ली। वहीं उनके परिजनों से मुलाकात कर कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, हम साथ है।

विज्ञापन


दूसरी ओर आज रायपुर में अरुण साव ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पहले भी 10 से अधिक लोगों की सदस्यता ऐसे ही मामले में खत्म हो चुकी है, इसीलिए इस मामले में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की जो भूमिका बनी है। उससे पिछड़ावर्ग में बेहद आक्रोश है। लोकतंत्र की हत्या का कांग्रेस का सिलसिलेवार इतिहास है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब'
उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है यह भी दर्शाता है। कोरबा और रायपुर के कार्यालय में घटनाएं हुईं। हमारे कार्यकर्ताओं पर एफआईआर हुई। बस्तर में टारगेट किलिंग का मामला हो सभी जगह यही हाल है। जिसने पिछड़ावर्ग को कोर्ट में चुनौती दी उसे भूपेश सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया। आरक्षण को लेकर भूपेश सरकार की नियत सही नहीं है। राहुल गांधी के प्रेस कांफ्रेंस को लेकर कहा कि न्यायालय ने संविधान के अनुरूप उन्हें सजा दिया है। कांग्रेस अडानी के मामले को टूल किट की तरह उपयोग कर रही है। 


क्या था मामला
24 मार्च को दोपहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया था। इस दौरान बीजेपी कार्यालय पर काली स्याही फेंकने और गाली-गलौज के भाजपा के आवेदन पर थाना मौदहापारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध FIR दर्ज की है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाज़ी करने से कार्यालय में हुई क्षति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी चोट इत्यादि के आवेदन पर थाना खम्हारडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की गई है। 

प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की करने, चोट पहुंचाने पर पुलिस के आवेदन पर थाना खम्हारडीह में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध FIR दर्ज़ की गई है। राजीव भवन में प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों को पुलिस की एर से वहां से हटाने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी शंकर नगर चौक पर बैठ गये थे। कुछ लोगों को वहां से उठाकर पुलिस बस में ले जाया जा रहा था। आरोग्य हॉस्पिटल के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बस में तोड़फोड़ की गई थी। घटना पर थाना सिविल लाइंस में FIR दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed