Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Another blackbuck dies in Bara Sanctuary, carcass found under a farm boundary; investigation launched

सीजी: बार अभयारण्य में एक और काले हिरण की मौत, खेत की मेड़ के नीचे मिला शव; जांच शुरू

Fri, 20 Nov 2026 05:11 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार Published by: अमन कोशले Updated Fri, 20 Nov 2026 05:11 PM IST
सार

बार अभयारण्य के रामपुर क्षेत्र में एक और नर काले हिरण का शव मिला है। शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। वन विभाग आपसी संघर्ष या मेड़ से गिरने की आशंका सहित सभी पहलुओं की जांच कर रहा है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
Another blackbuck dies in Bara Sanctuary, carcass found under a farm boundary; investigation launched
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदाबाजार जिले के बार अभयारण्य अंतर्गत रामपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक और नर काला हिरण मृत अवस्था में मिला। हिरण के शरीर पर बाहरी चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिलने के कारण उसकी मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन


शव की सूचना मिलते ही रेंजर रूपेश्वरी दीवान वन अमले के साथ मौके पर पहुंचीं। इसके पश्चात अभयारण्य अधीक्षक कृष्णानु चंद्राकर भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की जांच शुरू करवाई।
विज्ञापन


मौत के कारणों का मूल्यांकन
वन्यप्राणी विशेषज्ञों के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, हिरण का शव एक खेत की ऊंची मेड़ से लगभग डेढ़ मीटर नीचे पड़ा मिला है। हिरण के शरीर पर बाहर से किसी चोट के निशान नहीं मिले हैं। विशेषज्ञों द्वारा इस बात की संभावना जताई जा रही है कि दो नर हिरणों के बीच आपसी संघर्ष के दौरान सींग लगने से गर्दन में कोई आंतरिक चोट आई होगी। इसके अतिरिक्त, ऊंची मेड़ से नीचे गिरने के कारण चोट लगने की आशंका पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्तों के हमले की संभावना खारिज
अभयारण्य अधीक्षक कृष्णानु चंद्राकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया हिरण की मौत कुत्तों के हमले के कारण होने के कोई संकेत प्राप्त नहीं हुए हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत की सटीक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह सामने आ पाएगी। वन विभाग का अमला सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed