फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   angry miscreants attacked three people, including a father and son, with a knife and injured them In Raipur

Raipur: घर के सामने नशा करने से रोका तो भड़के पिता-पुत्र, रायपुर में चाकू से हमला कर तीन को किया घायल

Wed, 27 May 2026 12:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 27 May 2026 12:11 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पारस नगर इलाके में घर के सामने नशा करने से मना करने पर पिता-पुत्र ने एक ही परिवार पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
angry miscreants attacked three people, including a father and son, with a knife and injured them In Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पारस नगर इलाके में घर के सामने नशा करने से मना करने पर पिता-पुत्र ने एक ही परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पारस नगर निवासी अरुण साहू ने मोहल्ले में घर के सामने नशा कर रहे साहिल खान को वहां से हटने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और साहिल खान ने अपने पिता इस्माइल के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी साहू और बेटा अनुज साहू घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अरुण और अनुज को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस, एसीपी कोतवाली और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इलाके में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed