फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Anarchist elements vandalized statue of God in Janjgir Champa

CG: अराजक तत्वों ने भगवान की प्रतिमा पर तोड़ी शराब की बोतल, खेत में फेंकी मूर्ति; बजरंग दल ने किया चक्काजाम

Mon, 19 Feb 2024 12:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 19 Feb 2024 12:50 PM IST
सार

जांजगीर चांपा में अराजक तत्वों ने शराब के नशे में उत्पात मचाया है। उन्होंने हनुमान जी की प्रतिमा पर शराब की बोतल तोड़ दी और मूर्ति को खंडित कर खेत में फेंक दिया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम किया।
 

विज्ञापन
Anarchist elements vandalized statue of God in Janjgir Champa
बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवागढ़ थाना क्षेत्र के खैरताल-कटौद गांव के बीच सड़क के किनारे हनुमान जी की प्रतिमा विराजित थी। असामाजिक तत्वों ने इस मूर्ति को खंडित कर दिया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रात में चक्का जाम कर दिया। मौके पर पुलिस प्रशासन और तहसीलदार ने पहुंचकर जानकारी ली है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खैरताल और कटौद गांव के बीच वर्षों से हनुमान जी की मूर्ति सड़क के किनारे विराजित था। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में लोगों ने मूर्ति से तोड़फोड़ की। मूर्ति को मंदिर से निकालकर खेत में फेंक दिया। इतना ही नहीं मूर्ति पर शराब की बोतल भी तोड़ दी। जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


चक्का जाम होने की जानकारी नवागढ़ थाना पुलिस को मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची हुई थी। मामला बिगड़ता देख एसपी और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चार घंटो तक चक्काजाम किया। पुलिस प्रशासन ने जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम को समाप्त किया। इससे पहले भी आछ फरवरी को मूर्ति को खंडित कर खेत में फेंक दी थी। इसके बाद नवगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं, दूसरी बार भी हनुमान जी की मूर्ति को खंडित कर खेत में फेंका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed