टला बड़ा हादसा: रायपुर से दिल्ली जाने वाले विमान से टकराया पक्षी, केंद्रीय मंत्री भी थीं सवार
एयर इंडिया की फ्लाइट ने जैसे ही दिल्ली के लिए उड़ान भरी वैसे ही एक पक्षी उससे टकरा गया जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में फ्लाइट से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक एआइसी 469 ने जैसे ही दिल्ली के लिए उड़ान भरी वैसे ही एक पक्षी उससे टकरा गया जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में फ्लाइट से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी सवार थीं। उनके निजी स्टाफ ने बताया कि वह केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शामिल होने दिल्ली जा रही थीं।
यह घटना सुबह 10.30 बजे रनवे नंबर 24 पर घटित हुई। पायलट ने सुझबुझ से फ्लाइट को नीचे उतारा। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद इंजीनियरों द्वारा इसकी जांच की जा रही है कि कहीं फ्लाइट में कोई तकनीकी खराबी तो नहीं आई।
विमान में फंसे थे पक्षी के शव के टुकड़े, उड़ान रद्द
रायपुर हवाई अड्डे के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने बताया कि विमान एआईसी 469, 179 यात्रियों के साथ छत्तीसगढ़ की राजधानी से दिल्ली के लिए रवाना हो रहा था उसी समय सुबह 10.05 बजे वह पंछी से टकरा गया, जिसके बाद उड़ान रद्द कर दी गई। उन्होंने कहा कि घटना के बाद यात्रियों को उतार दिया गया। हवाई अड्डे के कर्मचारियों द्वारा रनवे के निरीक्षण के दौरान एक पक्षी के शव के टुकड़े पाए गए। एयर इंडिया के इंजीनियरिंग कर्मी विमान का निरीक्षण कर रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार, कभी-कभी, बर्ड हिट किसी विमान को बड़ा नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि यहां एयर इंडिया के विमान को हुए नुकसान का सही-सही पता इंजीनियरिंग कर्मचारियों द्वारा पूरी तरह से निरीक्षण करने के बाद ही लगाया जाएगा
An Air India flight from Raipur (Chhattisgarh) returned safely on the runway after suffering a bird hit during take-off for Delhi. Passengers have been deplaned: Raipur Airport Director
— ANI (@ANI) September 14, 2021