फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Amit Shah praised Chhattisgarh on Naxal front: CM Sai said this fight will reach destination

CG: अब तक 112 नक्सली ढेर, 375 ने किया सरेंडर, 153 अरेस्ट; अमित शाह ने की तारीफ, साय बोले- जारी रहेगी लड़ाई

Thu, 16 May 2024 03:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 16 May 2024 03:41 PM IST
सार

Amit Shah on  Naxal front: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन पर गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन
Amit Shah praised Chhattisgarh on Naxal front: CM Sai said this fight will reach destination
गृहमंत्री अमित शाह, सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Amit Shah on  Naxal front: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन पर गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद केवल साढ़े चार महीने के अंदर ही 112 नक्सली मारे गए हैं। वहीं करीब 375 नक्सलियों ने सरेंडर किया है और 153 नक्सली गिरफ्तार किये गये हैं। पांच महीने में अभियान को जबर्दस्त सफलता मिली है। ये इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री शाह ने आगे कहा कि अब प्रदेश के तीन से चार जिलों में ही नक्सली बचे हैं। आगामी 2-3 वर्षों में देश नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा। कांग्रेस की ओर से इसे फेक एनकाउंटर कहे जाने पर गोस्वामी तुलसीदास के एक दोहे का उदाहरण देते हुए कहा कि जिसका बुरा समय आता है, भगवान सबसे पहले उसकी मति हर लेता है। कांग्रेस पार्टी के साथ यही हो रहा है। 

मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गृहमंत्री का आभार जताया है। साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि इस विश्वास के लिये हम आभारी हैं। आपके कुशल मार्गदर्शन में हम नक्सल समस्या के स्थायी समाधान की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इस विषय में डबल इंजन की सरकार को बेहतरीन सफलता मिली है। निस्संदेह इस विषय पर विपक्ष की राजनीति से नक्सलियों को ताकत मिलती है। इसके बावजूद हम इस लड़ाई को परिणाम तक पहुंचाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह से नक्सल समेत हर तरह के आतंक को समाप्त करने के प्रति कृत संकल्पित है।


 बता दें कि देश में भाजपा सरकार बनने के बाद नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में तेजी आई है। मात्र साढ़े चार महीने की सरकार में नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ है। गिरफ्तार भी किये गये हैं। कई नकस्ली सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed