फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Amit Shah jagdalpur visit cancelled: Plane could not take off due to bad weather, Smriti Irani may come, Cong

अमित शाह का बस्तर दौरा रद्द: खराब मौसम की वजह से प्लेन नहीं भर सका उड़ान, जगदलपुर पहुंची स्मृति ईरानी

Tue, 12 Sep 2023 02:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/जगदलपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/जगदलपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 12 Sep 2023 02:36 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जगदलपुर दौरा रद्द हो गया है। वो दंतेवाड़ा से शुरू हो रही बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने वाले थे। बताया जाता है कि दक्षिण बस्तर समेत जगदलपुर में खराब मौसम की वजह से शाह का प्लेन अब तक दिल्ली से टेकआफ नहीं कर पाया है।

विज्ञापन
Amit Shah jagdalpur visit cancelled: Plane could not take off due to bad weather, Smriti Irani may come, Cong
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय केंद्रीय मंत्री स्मति इरानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जगदलपुर दौरा रद्द हो गया है। वो दंतेवाड़ा से शुरू हो रही बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने वाले थे। बताया जाता है कि दक्षिण बस्तर समेत जगदलपुर में खराब मौसम की वजह से शाह का प्लेन अब तक दिल्ली से टेकआफ नहीं कर पाया है। राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि जगदलपुर में खराब मौसम की वजह से दिल्ली से शाह का प्लेन टेकऑफ नहीं कर सका है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री स्मति इरानी जगदलपुर पहुंच चुकी हैं। वो परिवर्तन यात्रा में शिरकत करेंगी। 

विज्ञापन





विज्ञापन


इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 






दूसरी ओर इस चुनावी सभा को प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने संबोधित किया।  








दूसरी ओर कांग्रेस ने शाह के कार्यक्रम को रद्द करने को लेकर तंज कसा है कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा की कथित "परिवर्तन यात्रा" फ़्लॉप
दंतेवाड़ा में नहीं पहुँची जनता। अमित शाह का दौरा रद्द । 






हाईटेक सुविधाओं से लैस है रथ
दंतेवाड़ा से गीदम तक परिवर्तन यात्रा में बीजेपी नेता रथ में ही सफर करेंगे। रथ पूरी तरह से हाईटेक सुविधाओं से लैस है। रथ के साथ एलईडी स्क्रीन वाले प्रचार वाहन भी तैयार किए गए हैं। परिवर्तन यात्रा के दौरान बीजेपी कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी घुमाने का निर्णय लिया है। यानी कि 108 पेज का आरोप पत्र का सारांश पत्रक भी लोगों को बांटा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर को
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में दो परिवर्तन यात्रा निकालेगी। भाजपा परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से करेगी। 16 सितंबर को जशपुरनगर से दूसरी परिवर्तन यात्रा निकलेगी। 12 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहली परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। वहीं दूसरी यात्रा की शुरुआत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दंतेवाड़ा से करेंगे। यात्रा के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। दंतेवाड़ा से शुरू होने वाली पहली यात्रा को मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। दूसरी ओर जशपुरनगर से शुरू होने वाली यात्रा को कोरवा आराध्य देवी खुड़ियारानी की पूजा-अर्चना करके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे।



दूसरी यात्रा 16 सितंबर को जशपुरनगर से 
दूसरी यात्रा 16 सितंबर को जशपुरनगर से शुरू होगी। 12 दिन में दो संभागों के 14 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचकर 1,261 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान 39 आमसभाएं, 53 स्वागत सभाएं और रोड शो होंगे। इसके संयोजक मोतीलाल साहू, सांसद गुहाराम अजगले, और प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव होंगे।

16 दिन में 1 हजार 728 किलोमीटर  का सफर
इस संबंध में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि पहली यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक 16 दिन में 1 हजार 728 किलोमीटर का सफर तय करेगी। तीन संभागों के 21 जिलों तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान 45 आमसभाएं, 32 स्वागत सभाएं और पांच रोड शो होंगे। इसके संयोजक विधायक शिवरतन शर्मा व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा होंगे। उनके साथ सहयोगी के रूप में निरंजन सिंहा और सचिन बघेल रहेंगे। 



समापन पर दोबारा आएंगे पीएम मोदी
साव ने बताया कि यात्राओं का समापन 28 सितंबर को होगा। इस समापन यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। पहली यात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव खुद करेंगे। दूसरी यात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। दोनों यात्राएं 87 विधानसभा क्षेत्रों की 2 हजार 989 किमी की यात्रा तय करेंगी। अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की ये परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट भूपेश सरकार की पोल खोलने का काम करेगी। बीजेपी  ने जो यात्रा का रोडमैप बनाया है, उसके तहत यात्रा प्रतिदिन तीन विधानसभा के दौरे पर रहेगी। इसमें हर दिन एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के दौरान प्रतिदिन छह स्वागत सभा, तीन छोटी सभा का आयोजन किया जाएगा। 





रथ के पोस्टर में इन नेताओं को मिला तवज्जो
रथ में लगे पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह, सांसद सरोज पांडेय, लता उसेंडी की फोटो लगी है। वहीं रथ के पोस्टर में पहली बार छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र को प्रमुखता से जगह दी गई है। 

सज-धज कर तैयार हुआ बीजेपी का हाईटेक रथ
भाजपा की प्रदेशव्यापी परिवर्तन यात्रा पर निकलने वाला रथ सज-धज कर तैयार हो गया है। बीजेपी नेता महेश गागड़ा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार को उखाड़ फेंकने रथ यात्रा सजकर तैयार है। जन भावनाओं को विस्तार देने के लिए भाजपा  परिवर्तन का शंखनाद करते हुए समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर यात्रा पर निकल रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रति जनता में जबर्दस्त उत्साह दिख रहा है। परिवर्तन यात्रा के रथ आकर्षक का केंद्र होंगे। दोनों यात्राओं के रथ आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। रथ की छत पर मंच की व्यवस्था की गई है। इस मंच पर पहुंचने के लिए स्वचालित सीढ़ी की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed