फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Youth thrashed in court premises on suspicion of love jihad in Ambikapur

'राहुल नाम तो सुना होगा': लड़कियों को नौकरी का झांसा, मैरिज एफिडेविट बनवाने पहुंचा कोर्ट; लोगों ने जमकर पीटा

Wed, 14 Jun 2023 10:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 14 Jun 2023 10:20 PM IST
सार

अंबिकापुर में लव जिहाद की शंका पर युवक की न्यायालय परिसर में पिटाई करने का मामला सामने आया है। दो लड़कियों को नौकरी के नाम पर बुलाया था। आरोपी चार बच्चों का बाप है।

विज्ञापन
Youth thrashed in court premises on suspicion of love jihad in Ambikapur
युवक की लोगों ने जमकर की पिटाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक 45 साल का मुस्लिम युवक की हिंदुवादी संगठन के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। उक्त मुस्लिम युवक एक 21 साल की आदिवासी लड़की से निकाह करने के लिए एफिडेविट बनवाने कोर्ट पहुंचा था। जैसे ही इसकी जानकारी शहर के हिंदूवादी संगठन के लोगों को लगी। वे कोर्ट परिसर के बाहर जमा हो गए। मुस्लिम युवक ने दो आदिवासी युवतियों को नौकरी का झांसा देकर कोंडागांव से अंबिकापुर बुलाया था। उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

गुजरात में नौकरी दिलाने की बात कही
मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के दो आदिवासी युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक मुस्लिम युवक ने उन्हें अंबिकापुर बुलाया था। युवतियों को उसने अपना नाम राहुल बताया था। कोंडागांव से अंबिकापुर पहुंची युवतियां ने बताया कि युवक से फोन के माध्यम से कांटेक्ट हुआ था और युवक ने गुजरात में नौकरी दिलाने का वादा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डुब्लीकेट निकाह का एफिडेविट बनवाने के लिए किया राजी
जिसके झांसे में आकर दोनों युवतियां आज अंबिकापुर पहुंच गईं। दोनों युवतियों को सफर में परेशानी न हो इसलिए युवक ने उन्हें डुब्लीकेट निकाह का एफिडेविट बनवाने की बात कहते हुए राजी कर लिया था। इसकी जानकारी हिंदुवादी संगठनों से जुड़े अधिवक्ताओं के माध्यम से ही बाहर आई, तो शाम करीब चार बजे बड़ी संख्या में लोग न्यायालय परिसर पहुंच गए। 

विज्ञापन

हिंदुवादी संगठनों ने की जमकर पिटाई
बताया जा रहा है कि युवक के द्वारा चार माह पहले ही बलरामपुर रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज से स्टांप पेपर की खरीदी की गई थी। हिंदुवादी संगठन के लोगों ने मुस्लिम युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के साथ ही दोनों युवतियां को भी पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया है और उनसे पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आज हुई मारपीट को लेकर न्यायालय परिसर में गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।

पहले से चार बच्चों का पिता है युवक
एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि युवक चार बच्चों का पिता है। न्यायालय परिसर में मारपीट के दौरान युवक का मोबाइल मौके पर गिर गया था। जिसमें बार-बार एक महिला का फोन आ रहा था। बातचीत में पता चला कि वह उस युवक की पत्नी है और युवक के पहले से चार बच्चे हैं। हिंदुवादी संगठन के लोगों ने मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। युवतियों के बयान के आधार पर कार्रवाई होगी। मामले में एसपी सुनील शर्मा ने कहा कि दोनों युवतियों का बयान पुलिस द्वारा दर्ज किया जा रहा है। बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed