फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Villagers attacked police team in Surajpur

Surajpur: खड़गवां में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, चार घायल, दो की हालत गंभीर

Wed, 30 Aug 2023 01:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 30 Aug 2023 01:05 PM IST
सार

सूरजपुर जिले के बीरमताल (खड़गवां) गांव में बीती रात दो पक्षों में विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची बसदेई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों के हमले में एक एएसआई, एक प्रधान आरक्षक एवं दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
Villagers attacked police team in Surajpur
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर जिले के बीरमताल (खड़गवां) गांव में बीती रात दो पक्षों में विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची बसदेई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों के हमले में एक एएसआई, एक प्रधान आरक्षक एवं दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना में गंभीर रूप से घायल दो पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सक नहीं मिलने के कारण दोनों को मिशन अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद एसपी सूरजपुर के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंचा। गांव को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिला अंतर्गत बसदेई चौकी के ग्राम बीरमताल में मंगलवार की रात करीब 10 बजे दो पक्षों में विवाद की सूचना बसदेई पुलिस को मिली थी। विवाद की सूचना पर एएसआई मानिक दास पुलिस टीम के साथ ग्रामीण राजेश साहू के घर पहुंचे और उसके घर को घेरने वाले ग्रामीणों को समाझाने की कोशिश करने लगे। इस बीच लाठी-डंडों के साथ रॉड से लैस करीब 30 से 40 ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलने पर बसदेई चौकी प्रभारी लक्ष्मी गुप्ता पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने हमले में खून से लथपथ पुलिसकर्मियों को तत्काल जिला चिकित्सालय सूरजपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे, प्रधान आरक्षक गंभीर
घायलों को जिला अस्पताल लाने की सूचना पर सूरजपुर एसपी इंदिरा कल्याण एलिसेला, एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल, सीएसपी एसएस पैकरा भी जिला चिकित्सालय पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट के कारण गंभीर रूप से घायल प्रधान आरक्षक निर्मल मिंज व नगर सैनिक बृजेश साहू को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। घटना में घायल आरक्षक सुरेश साहू का जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में उपचार जारी है। वहीं, एएसआई मानिक दास को उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। पुलिस टीम हमले में गंभीर रूप से घायल प्रधान आरक्षक निर्मल मिंज एवं नगर सैनिक बृजेश साहू को लेकर मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर पहुंची। वहां जिम्मेदार चिकित्सक के नहीं मिलने पर दोनों घायलों को मिशन अस्पताल अंबिकापुर ले जाया गया। प्रधान आरक्षक निर्मल मिंज की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें देर रात जीवन ज्योति हॉस्पिटल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल नगर सैनिक बृजेश साहू का मिशन हॉस्पिटल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी में तब्दील हुआ गांव
देर रात सूरजपुर एसपी इंदिरा कल्याण एलिसेला अन्य पुलिस अधिकारियों व पुलिस टीम के साथ देर रात तक बीरमताल खड़गवां पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस टीम ने कुछ ग्रामीणों को देर रात एवं आज सुबह तक पकड़ लिया। कई अन्य ग्रामीण फरार बताए गए हैं। पुलिस टीम फरार लोगों की खोजबीन में लगी है। 


ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार हुई पुलिस
बताया गया है कि राजेश साहू आदतन बदमाश है, लेकिन पुलिस से संपर्क होने के कारण वह गांव में आतंक मचाता था। कल शाम भी कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था। इससे गांववाले आक्रोशित हो गए और राजेश साहू पर हमला करने की तैयारी की। इसके पूर्व ही राजेश साहू ने बसदेई पुलिस को सूचना दे दी थी। जब ग्रामीण राजेश साहू के घर को घेराबंदी करने पहुंचे तो वहां पहले से पुलिस मौजूद थी। राजेश साहू के घर पुलिसकर्मियों को देखकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया और इस आक्रोश में उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed