{"_id":"64bcee42adf9c22c950eb497","slug":"two-bike-riders-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 23 Jul 2023 02:40 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 23 Jul 2023 02:40 PM IST
सार
अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर ग्राम बालमपुर के पास बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हाइवे 43 में अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर ग्राम बालमपुर के पास बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को 108 वाहन की मदद से सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक तेलाइकछार गांव के थे। हादसे से गांव में शोक है।
मिली जानकारी के अनुसार ,सीतापुर थाना अंतर्गत ग्राम तेलाईकछार निवासी युवक उदय दास (22) अपने साथी विशाल दास (19) के साथ बीती रात बाइक में सवार होकर कहीं गए थे। रात करीब 10 बजे वे वापस गांव लौट रहे थे। नेशनल हाइवे में ग्राम बालमपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को सीधे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। दोनों के सिर एवं सीने में गंभीर चोटें आईं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।