फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Rajpur Advocates' Association postpones road blockade following administration's persuasion and assurances.

राजपुर: चक्काजाम से पहले प्रशासन की पहल, एनएच 343 पर शुरू हुआ निर्माण; अधिवक्ता संघ ने आंदोलन टाला

Wed, 30 Sep 2026 03:43 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 03:43 PM IST
सार

एनएच 343 की बदहाल सड़क और निर्माण में देरी के विरोध में राजपुर अधिवक्ता संघ ने चक्काजाम का ऐलान किया था। प्रशासन की पहल के बाद ठेकेदार ने गिट्टी और जेसीबी लगाकर निर्माण शुरू कराया, जिसके बाद संघ ने आंदोलन स्थगित कर दिया।

विज्ञापन
Rajpur Advocates' Association postpones road blockade following administration's persuasion and assurances.
प्रशासनिक अधिकारी अधिवक्ताओं को समझाते हुए

विस्तार

बलरामपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की बदहाल सड़क और निर्माण कार्य में हो रही देरी के विरोध में राजपुर अधिवक्ता संघ द्वारा प्रस्तावित चक्काजाम आंदोलन प्रशासन की त्वरित पहल के बाद टल गया। अधिकारियों की समझाइश और मौके पर निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अधिवक्ता संघ ने अपना धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


एनएच 343 की खराब स्थिति और अधूरे निर्माण को लेकर अधिवक्ता संघ ने चक्काजाम करने का ऐलान किया था। आंदोलन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं से बातचीत शुरू की।
विज्ञापन


प्रशासन पहुंचा मौके पर, ठेकेदार ने शुरू कराया काम
राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान, एसडीओपी कुसमी अलेक्सयूस टोप्पो और थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से चर्चा कर सड़क निर्माण और समस्या के समाधान को लेकर आश्वासन दिया। इसके बाद संबंधित ठेकेदार ने तत्काल सड़क पर गिट्टी गिराने के साथ जेसीबी मशीनें लगाकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। मौके पर निर्माण कार्य शुरू होते देख अधिवक्ता संघ ने आंदोलन नहीं करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वासन के बाद टला चक्काजाम
अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई बातचीत के बाद संघ ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। इसके चलते एनएच 343 पर किसी तरह का अवरोध नहीं हुआ और मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा। अधिवक्ता संघ ने सड़क निर्माण कार्य को आगे भी निर्धारित गति से जारी रखने की मांग की है, ताकि लोगों को बदहाल सड़क से जल्द राहत मिल सके।


ये रहे मौजूद
इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल, सुनील सिंह, उमेश झा, ओमप्रकाश गुप्ता, राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान, एसडीओपी कुसमी अलेक्सयूस टोप्पो, थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह, ठेकेदार विजय सिंह सहित अधिवक्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

प्रशासनिक अधिकारी अधिवक्ताओं को समझाते हुए

प्रशासनिक अधिकारी अधिवक्ताओं को समझाते हुए

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed