फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Ambikapur: 4 Shooters Arrested After Firing at 3 Men in Jamshedpur, Caught During Police Check

अंबिकापुर: जमशेदपुर में तीन युवकों पर फायरिंग करके भागे चार शूटर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ सीमा पर नाकेबंदी में धराए

Mon, 28 Sep 2026 02:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 28 Sep 2026 02:06 PM IST
सार

अंबिकापुर पुलिस ने जमशेदपुर में तीन युवकों को गोली मारकर फरार हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। झारखंड से भागकर छत्तीसगढ़ पहुंचे आरोपी नाकेबंदी के दौरान पकड़े गए। अब जमशेदपुर पुलिस चारों को अपने साथ ले जाकर आगे की पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
Ambikapur: 4 Shooters Arrested After Firing at 3 Men in Jamshedpur, Caught During Police Check
पकड़े गए चारों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के जमशेदपुर में तीन लोगों को गोली मारकर फरार हुए चार शूटरों को छत्तीसगढ़ की मणिपुर थाना पुलिस ने अंबिकापुर में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान चेकिंग करते हुए रविवार की देर शाम चारों आरोपियों को धरदबोचा। जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद ये सभी आरोपी झारखंड की सीमा पार कर छत्तीसगढ़ की तरफ भाग निकले थे। घटना के बाद से ही पुलिस अलर्ट पर थी और अब झारखंड पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपियों को अपने साथ ले जाने के लिए अंबिकापुर पहुंच गई है।

विज्ञापन


नाकेबंदी के दौरान हुई कार्रवाई
जमशेदपुर में गोलीकांड के बाद आरोपी तत्काल वाहन में सवार होकर फरार हो गए थे। इसके बाद झारखंड पुलिस ने पड़ोसी राज्यों छत्तीसगढ़ और ओडिशा की पुलिस को तुरंत अलर्ट भेजा। दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों की सघन निगरानी शुरू कर दी गई। अंबिकापुर के मणिपुर क्षेत्र में पुलिस टीम लगातार संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार को रोककर जब उसकी गहन तलाशी ली गई, तब उसमें सवार चार लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। कड़ी पूछताछ और पहचान सुनिश्चित होने के बाद पुलिस ने चारों शूटरों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोरबा: माता-पिता पहुंचे पुलिस के पास, पीछे से बेटे ने लगाई फांसी, शराब की लत ने छीनी युवक की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्टोरेंट के पास दागी थीं गोलियां
मामला झारखंड के जमशेदपुर जिले के सोनारी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। वहां मरीन ड्राइव स्थित एक रेस्टोरेंट में 26 सितंबर की दोपहर चार युवकों पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। हमलावरों ने लगभग 10 से 15 राउंड फायरिंग की, जिससे क्षेत्र में भगदड़ और अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए भागते समय तीन युवकों को गोलियां लग गईं, जबकि एक युवक किसी तरह बच निकला। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


आरोपियों को लेने पहुंची जमशेदपुर पुलिस
चारों शूटरों की छत्तीसगढ़ में गिरफ्तारी की सूचना मिलने के तुरंत बाद झारखंड पुलिस की विशेष टीम अंबिकापुर के लिए रवाना हो गई थी। अंबिकापुर पहुंची झारखंड पुलिस अब मणिपुर थाना पुलिस से संपर्क कर कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों का पहले चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। 

मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंबिकापुर पुलिस कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपियों को झारखंड पुलिस के सुपुर्द कर देगी। इसके बाद झारखंड पुलिस आरोपियों को जमशेदपुर ले जाकर मामले में आगे की जांच और पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed