फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Online thugs duped a woman of thousands on the pretext of a lottery of Rs 25 lakh

Ambikapur: 25 लाख के लालच में महिला ने हजारों गंवाए, लाटरी के पैसे नहीं मिले तो पुल से कूदकर कर ली आत्महत्या

Fri, 24 Mar 2023 08:37 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 08:37 PM IST
सार

महिला को आनलाइन ठगों ने 25 लाख रुपये की लाटरी फंसने का झांसा दिया था। प्रोसेसिंग फीस के नाम पर मांगी गई रकम महिला ने स्वयं की जमापूंजी व अन्य परिचितों से उधार लेकर आनलाइन ट्रांसफर कर दिया।

विज्ञापन
Online thugs duped a woman of thousands on the pretext of a lottery of Rs 25 lakh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लाटरी की लालच में फंसकर आनलाइन फ्राड की शिकार हुई महिला ने शुक्रवार को पुल से नीचे कूदकर जान दे दी। मामला सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम लिचिरमा का है। महिला को आनलाइन ठगों ने 25 लाख रुपये की लाटरी फंसने का झांसा दिया था। प्रोसेसिंग फीस के नाम पर मांगी गई रकम महिला ने स्वयं की जमापूंजी व अन्य परिचितों से उधार लेकर आनलाइन ट्रांसफर कर दिया। हजारों रुपये गंवाने के बाद भी जब लाटरी की राशि नहीं मिली और देनदारों ने पैसे वापस करने का दबाव बनाया तो महिला पुल से नीचे कूद गई।

विज्ञापन

 
मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिचिरमा निवासी सेवबती पैंकरा पति स्व. मानिकचंद 45 वर्ष के मोबाइल में कुछ दिनों पूर्व अज्ञात युवक ने फोन कर 25 लाख रुपये की लॉटरी लगने का झांसा दिया था। महिला जब उसके झांसे में आ गई तो उसने प्रोसेसिंग फीस के रूप में कुछ राशि जमा कराने के लिए कहा। महिला ने कुछ पैसे डाले तो युवक बार-बार फोन कर पैसे भेजने कहा। अंतिम बार उसने 23 मार्च को 15 हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर किया था। 23 मार्च को  उसके पास फोन आया कि 15 हजार रुपये डालते ही आपके खाते में 25 लाख ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। महिला अपनी बहू शिवकुमारी के साथ ग्रामीण बैंक सीतापुर पहुंची और 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया। 
विज्ञापन


कई बार राशि जमा करने के बाद भी उसके खाते में लाटरी के रूपये नहीं आए तो महिला दोपहर करीब ढाई बजे वह ग्राम लिचिरमा व राजापुर के बीच स्थित मांड़ नदी पुल पर पहुंची और रेलिंग पर चढ़ गई और सूखी नदी में पत्थरों के बीच कूद गई। करीब 50 फीट नीचे गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पता लगा रहे किन खातों में भेजा है रुपये

सीतापुर एसडीओपी धु्वेश जायसवाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला के पास लॉटरी लगने के नाम पर फोन आया था। लॉटरी के पैसे पाने के चक्कर में महिला ने अपनी जमा पूंजी सहित लोगों से कर्ज लेकर रुपए ठगों के खाते में रुपये डाल दिए थे। जब उसे लॉटरी के 25 लाख नहीं मिले तो उसने आत्महत्या कर ली। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पता किया जा रहा है कि किन खातों में राशि ट्रांसफर की गई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed