फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Murder of elder brother Attacked an ax while sleeping

बड़े भाई की हत्या: सोते समय कुल्हाड़ी से किया हमला, आरोपी को बांधकर रखते थे परिजन, हाल ही में खुला छोड़ा

Sat, 03 Jun 2023 08:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 03 Jun 2023 08:03 PM IST
सार

 छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी भाई भाग निकला। गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Murder of elder brother Attacked an ax while sleeping
छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरगुजा जिले के दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम कंठी में छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी भाई भाग निकला। गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है।

विज्ञापन

  
मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम कंठी निवासी उर्मिला दास पिता बलीराम (40) खेती व मजदूरी का काम करता था। बीती रात वह अपने घर में छोटे भाई नवीन दास (36) के साथ सोया हुआ था। बताया जा रहा है कि नवीन की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। रात करीब दो बजे नवीन दास उठा और उसने टांगी से उर्मिला दास के गले और सिर पर वार कर दिया। घर में मौजूद परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वो उर्मिला दास को गंभीर अवस्था में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 


घटना की रिपोर्ट पर दरिमा पुलिस ने मामले में आरोपी नवीन दास के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पीएम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जंजीर से बांधकर रखते थे आरोपी को

दरिमा थाना प्रभारी जेपी लकड़ा ने बताया कि पुलिस ने कंठी में घटनास्थल पहुंचकर जांच करने के साथ ही परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया है कि आरोपी नवीन दास की मानसिक स्थित लंबे समय से ठीक नहीं थी। परिजन उसे जंजीर से बांधकर रखते थे। पिछले कुछ दिनों से उसे खुला छोड़ा गया था। इस बीच आरोपी ने बीती रात अपने बड़े भाई पर टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed