{"_id":"648c67224f1a0f994c02a04e","slug":"miscreants-stabbed-young-man-in-ambikapur-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur News: बदमाशों ने युवक पर ईंट से किया हमला, जमीन पर गिरा तो चाकू से किए सात वार, आंतें तक बाहर आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur News: बदमाशों ने युवक पर ईंट से किया हमला, जमीन पर गिरा तो चाकू से किए सात वार, आंतें तक बाहर आईं
Fri, 16 Jun 2023 07:14 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Fri, 16 Jun 2023 07:14 PM IST
सार
पेट में चाकू लगने से आशुतोष की आंतें बाहर निकल आई थी। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सर्जन डॉक्टर नितिश रॉय व अन्य चिकित्सकों ने रात में ही उसका ऑपरेशन किया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गुरुवार देर रात चार-पांच बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक पर चाकू से सात बार वार किए। इसके चलते उसकी आंतें तक बाहर आ गईं। युवक को गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। हालांकि अभी तक बदमशों का सुराग नहीं मिल सका है। बताया जा रहा है कि गांजा खरीद-बिक्री के चक्कर में वारदात हुई है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
सड़क पर खड़े लड़कों से बात करने गया था युवक
जानकारी के मुताबिक, नमनाकला निवासी आशुतोष चौबे (28) पुत्र ओंकार चौबे गुरुवार रात करीब 11 बजे अपने रिश्ते के भाई केदारपुर निवासी शुभम मिश्रा के घर पर था। दोनों ने वहीं पर खाना खाया और इसके बाद आशुतोष अपने घर जाने निकला। इस दौरान उसे घर छोड़ देने के लिए शुभम भी साथ में निकला। दोनों घर न जाकर सत्तीपारा की ओर चले गए। वहां सत्तीपारा मार्ग में चार-पांच युवक पहले से मौजूद थे। इस दौरान शुभम पहले ही बाइक से उतर गया और आशुतोष सडक़ पर खड़े युवकों से मिलने चला गया।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान बदमाशों ने ईंट से आशुतोष के सिर पर वार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने चाकू से उसपर ताबड़तोड़ एक के बाद एक कई वार किए। बाएं साइड में पेट में चाकू लगने से उसकी अंतड़ी बाहर निकल गई है। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। यह देखकर शुभम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और आशुतोष को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
नशे के कारोबार को लेकर हमला
मामले में पुलिस संदिग्धों की तलाश में लगी है। अब तक आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है। बताया गया है कि युवक पर हमला गांजा के खरीद-बिक्री के विवाद को लेकर किया गया है। सत्तीपारा और आसपास के स्थल गांजा व अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के लिए पहले से बदनाम हैं। सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसका बयान नहीं लिया जा सका है। आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक उनके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।