फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Miscreants stabbed young man in Ambikapur

Ambikapur News: बदमाशों ने युवक पर ईंट से किया हमला, जमीन पर गिरा तो चाकू से किए सात वार, आंतें तक बाहर आईं

Fri, 16 Jun 2023 07:14 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Jun 2023 07:14 PM IST
सार

पेट में चाकू लगने से आशुतोष की आंतें बाहर निकल आई थी। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सर्जन डॉक्टर नितिश रॉय व अन्य चिकित्सकों ने रात में ही उसका ऑपरेशन किया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Miscreants stabbed young man in Ambikapur
चाकू से हमला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गुरुवार देर रात चार-पांच बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक पर चाकू से सात बार वार किए। इसके चलते उसकी आंतें तक बाहर आ गईं। युवक को गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। हालांकि अभी तक बदमशों का सुराग नहीं मिल सका है। बताया जा रहा है कि गांजा खरीद-बिक्री के चक्कर में वारदात हुई है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


सड़क पर खड़े लड़कों से बात करने गया था युवक
जानकारी के मुताबिक, नमनाकला निवासी आशुतोष चौबे (28) पुत्र ओंकार चौबे  गुरुवार रात करीब 11 बजे अपने रिश्ते के भाई केदारपुर निवासी शुभम मिश्रा के घर पर था। दोनों ने वहीं पर खाना खाया और इसके बाद आशुतोष अपने घर जाने निकला। इस दौरान उसे घर छोड़ देने के लिए शुभम भी साथ में निकला। दोनों घर न जाकर सत्तीपारा की ओर चले गए। वहां सत्तीपारा मार्ग में चार-पांच युवक पहले से मौजूद थे। इस दौरान शुभम पहले ही बाइक से उतर गया और आशुतोष सडक़ पर खड़े युवकों से मिलने चला गया। 
विज्ञापन


बातचीत के दौरान हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।  इस दौरान बदमाशों ने ईंट से आशुतोष के सिर पर वार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने चाकू से उसपर ताबड़तोड़ एक के बाद एक कई वार किए। बाएं साइड में पेट में चाकू लगने से उसकी अंतड़ी बाहर निकल गई है। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। यह देखकर शुभम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और आशुतोष को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे के कारोबार को लेकर हमला
मामले में पुलिस संदिग्धों की तलाश में लगी है। अब तक आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है। बताया गया है कि युवक पर हमला गांजा के खरीद-बिक्री के विवाद को लेकर किया गया है। सत्तीपारा और आसपास के स्थल गांजा व अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के लिए पहले से बदनाम हैं। सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसका बयान नहीं लिया जा सका है। आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक उनके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed