फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Jaundice wreaks havoc in Mainpat four deaths in a month dozens affected in several villages in Ambikapur

Ambikapur : मैनपाट में पीलिया का कहर, एक माह में चार मौतें; कई गांवों में दर्जनों लोग प्रभावित

Fri, 05 Jun 2026 07:57 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 07:57 PM IST
सार

सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड में पीलिया (जॉन्डिस) के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। नर्मदापुर, कुनिया, बरिमा और बईगहवा सहित आसपास के कई गांवों में बीमारी तेजी से फैल रही है।

विज्ञापन
Jaundice wreaks havoc in Mainpat four deaths in a month dozens affected in several villages in Ambikapur
पीलिया - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड में पीलिया (जॉन्डिस) के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। नर्मदापुर, कुनिया, बरिमा और बईगहवा सहित आसपास के कई गांवों में बीमारी तेजी से फैल रही है। पिछले एक माह के दौरान चार लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि कई मरीज उपचाराधीन हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीमों को तैनात कर निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुनिया गांव के पूर्व उप सरपंच जितेंद्र यादव, नर्मदापुर निवासी भाग्यवती यादव, बईगहवा की एक युवती तथा बरिमा गांव के कक्षा नौवीं के छात्र विकास यादव की पीलिया से मौत होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि चारों मरीजों का उपचार रायपुर में चल रहा था, जहां उनकी मृत्यु हुई। वहीं बीते एक सप्ताह के भीतर दो अन्य मरीजों को गंभीर हालत में अंबिकापुर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में पीलिया के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन शुरुआती स्तर पर प्रभावी रोकथाम नहीं होने से बीमारी का दायरा बढ़ता गया। अब कई गांवों में लोग बुखार, कमजोरी, भूख न लगना और आंखों में पीलापन जैसी शिकायतों से जूझ रहे हैं। मरीज उदय भान यादव और सुभाष यादव ने बताया कि कई परिवारों में एक से अधिक सदस्य बीमार हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग सुरक्षित पेयजल तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबिकापुर के निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने भी हाल के दिनों में पीलिया के मरीजों की संख्या बढ़ने की पुष्टि की है। चिकित्सकों का मानना है कि दूषित पेयजल और स्वच्छता की कमी बीमारी के प्रसार का प्रमुख कारण हो सकती है। उन्होंने लोगों को केवल स्वच्छ एवं उबला हुआ पानी पीने तथा लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने की सलाह दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने मैनपाट क्षेत्र में पीलिया फैलने की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज दी गई है। टीम द्वारा मरीजों की पहचान, उपचार, पेयजल स्रोतों की जांच और जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed