फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   holi milan ceremony at ts singhdev palace in chhattisgarh ambikapur

चुनावी साल में 'बाबा' के रंग: सिंहदेव के होली मिलन समारोह में नेताओं का जमावड़ा; मंत्री भगत के करीबी भी पहुंचे

Tue, 07 Mar 2023 09:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 07 Mar 2023 09:42 PM IST
सार

होली मिलन समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि, होली की सबको शुभकामनाएं। खुशी का त्योहार, भाईचारे का त्योहार। सब लोग हर्षोल्लास से मनाएं। इसके बाद सिंहदेव ने कहा कि, होली पर कई रंग चढ़ रहे हैं। कई लोग कहीं जा रहे हैं, कई लोग कुछ बन रहे हैं। बहुत सारी चीजें हो रही हैं होली में। 

विज्ञापन
holi milan ceremony at ts singhdev palace in chhattisgarh ambikapur
अंबिकापुर में होली मिलन समारोह में सिंहदेव ने गुलाल लगाकर किया स्वागत। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के चुनावी माहौल में अब होली का रंग घुल गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के होली मिलन समारोह ने समर्थकों को नई उम्मीदों को पंख दे दिया है। मंगलवार शाम हुए कार्यक्रम में संभाग भर से कांग्रेस के नामी चेहरे पहुंचे। दो विधायकों ने तो पूरे समय अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं संभाग के छह जिलों के नेता भी पहुंचे। हालांकि डॉ. प्रेमसाय सिंह अपने क्षेत्र में होली मिलन के कार्यक्रमों के कारण शाम तक नहीं पहुंचे थे। वहीं प्रशासनिक अमला भी नदारत रहा। खास बात यह है कि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत गुट के नेता भी इस समारोह का हिस्सा बने। उनके समर्थकों ने अपनी हाजिरी लगाई। 

विज्ञापन


विज्ञापन







दरअसल, सरगुजा पैलेस में मंगलवार शाम 4 बजे से 6 बजे तक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। चुनावी साल में आयोजित समारोह तय समय में शुरू हो गया, लेकिन लोगों और नेताओं के उत्साह के चलते करीब 8 बजे रात तक चलता रहा। इस दौरान विधायक डा. प्रीतम राम, खेलसाय सिंह और पारसनाथ राजवाड़े लगभग पूरे समय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं के साथ आमजन, व्यापारी वर्ग के साथ कर्मचारी वर्ग के लोग शामिल हुए। टीएस सिंहदेव ने लोगों से आत्मीय मुलाकात की और सभी को होली की शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंहदेव का इस बार का होली मिलन समारोह चुनावी साल में आयोजित था। ऐसे में संभागभर से लोग आयोजन में शामिल होने और मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इनमें सरगुजा के साथ बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया और भरतपुर’-मनेंद्रगढ़ जिलों के पदाधिकारी व  नेता बड़ी संख्या में पहुंचे थे। होली मिलन में अमरजीत भगत के करीबी नेता भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। सामरी और  रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से भी लोग बड़ी संख्या में आए थे। लोगों की उपस्थिति ने पैलेस समर्थकों के चेहरों की रंगत लौटा दी है। 

प्रशासन ने किया किनारा
टीएस सिंहदेव के होली मिलन कार्यक्रम से अधिकारी वर्ग ने भी किनारा करना ही बेहतर समझा। कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। होली मिलन में डीईओ और स्वास्थ्य अमले के जेडी जरूर पहुंचे थे। कर्मचारी वर्ग बड़ी संख्या में आयोजन में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed