फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   four orchestra artists arrested with 28 kg ganja in ambikapur

अमीरी की चाहत ने बना दिया तस्कर: ऑर्केस्ट्रा कलाकार बेचने लगे गांजा, ग्राहक तलाशते 2 युवतियों सहित 4 गिरफ्तार

Thu, 09 Feb 2023 04:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 09 Feb 2023 04:12 PM IST
सार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बिहार से गांजा लेकर बेचने के लिए आए थे। बस स्टैंड के बाहर ग्राहक तलाश रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए सभी आरोपियों की उम्र 19 से 24 साल के बीच है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
four orchestra artists arrested with 28 kg ganja in ambikapur
पुलिस गिरफ्त में गांजा तस्करी के आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुलिस ने गुरुवार को 28 किलो से गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो युवतियां भी शामिल हैं। चारों आरोपी ऑर्केस्ट्रा कलाकार हैं, लेकिन जल्द अमीर बनने की लालच में गांजा तस्करी करने लगे। आरोपी बिहार से गांजा बेचने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान ग्राहक तलाशते समय पुलिस ने चारों को अंतरराज्यीय बस स्टैंड से धर दबोचा। पकड़े गए गांजा की कीमत सवा चार लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


बस स्टैंड के बाहर से पकड़े गए
सरगुजा एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि गुरुवार सुबह अंतरराज्यीय प्रतीक्षा बस स्टैंड स्थित पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी अभिषेक पांडेय को कुछ लोगों के मादक पदार्थ लाने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने टीम के साथ तलाश शुरू की तो चार लोग बस स्टैंड के पास संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में संदेह होने पर पुलिस ने उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें गांजा भरा हुआ था। इस पर पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर पहुंचे। जांच के दौरान करीब 28 किलो गांजा निकला। 
विज्ञापन




बिहार से लाए थे गांजा बेचने
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बिहार से गांजा लेकर बेचने के लिए आए थे। बस स्टैंड के बाहर ग्राहक तलाश रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में पश्चिम बंगाल निवासी सोनी खातून व नमीरा परवीन और बिहार निवासी नितीश कुमार व बिहारी कुमार शामिल है। पकड़े गए सभी आरोपियों की उम्र 19 से 24 साल के बीच है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। फिलहाल उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा कमाने की लालच में गांजे की तस्करी
पुलिस पूछताछ में पता चला कि पश्चिम बंगाल की दोनों युवतियां और बिहार के दोनों युवक बिहार के ही सिवान में एक आर्केस्ट्रा में काम कर रहे थे। ज्यादा पैसे कमाने की चाहत में वे गांजा तस्करों के संपर्क में आ गए। इससे पहले भी वे गांजा की तस्करी अन्य स्थानों पर कर चुके हैं। उन्होंने बिहार से गांजा लाना बताया है। पुलिस चारों को कोर्ट में पेश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed