फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Expressing regret is not enough Ajay Chandrakar must offer a public apology Yadav Mahasabha takes a firm stand

CG: विधायक अजय चंद्राकर के खेद से नहीं माना यादव समाज, प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- सार्वजनिक माफी मांगें

Mon, 24 Aug 2026 05:27 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 05:27 PM IST
सार

अजय चंद्राकर के यादव समाज को लेकर दिए बयान पर विवाद जारी है। यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कहा कि केवल खेद जताना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने समाज की भावनाएं आहत होने पर सार्वजनिक माफी की मांग की है।

विज्ञापन
Expressing regret is not enough Ajay Chandrakar must offer a public apology Yadav Mahasabha takes a firm stand
राजेश कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यादव समाज को लेकर दिए गए बयान पर विरोध के बाद विधायक अजय चंद्राकर द्वारा खेद जताए जाने के बावजूद विवाद पूरी तरह शांत होता नजर नहीं आ रहा है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि केवल खेद व्यक्त करना पर्याप्त नहीं है। यदि बयान से यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तो अजय चंद्राकर को सार्वजनिक रूप से यादव समाज से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन

राजेश कुमार यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। चुनाव लड़ना, नेतृत्व चुनना और संगठन में अपनी भूमिका तय करना कार्यकर्ताओं का अधिकार है। इसे किसी समाज विशेष से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और संगठनात्मक विवाद अपनी जगह हैं, लेकिन समाज के सम्मान और स्वाभिमान को राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन

खेद और माफी में अंतर, समाज को चाहिए स्पष्ट माफी
राजेश कुमार यादव ने कहा कि अजय चंद्राकर ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए यादव समाज की भावनाएं आहत होने पर खेद जताया है। हालांकि, खेद जताना और माफी मांगना दो अलग बातें हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी सार्वजनिक बयान से किसी समाज की भावनाएं आहत होती हैं तो केवल अफसोस जताकर मामले को समाप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तो अजय चंद्राकर को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। केवल खेद व्यक्त करना पर्याप्त नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक बयान में समाज को घसीटना उचित नहीं
राजेश कुमार यादव ने कहा कि राजनीतिक विरोध और संगठनात्मक प्रतिस्पर्धा लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी राजनीतिक मुद्दे को समझाने के लिए किसी समाज या उसके आराध्य से जुड़े प्रसंग का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए। यादव समाज अपने सम्मान और सामाजिक स्वाभिमान को लेकर पूरी तरह सजग है। उन्होंने कहा कि राजनीति में विरोध कीजिए, सवाल उठाइए और अपनी बात रखिए, लेकिन किसी समाज की भावनाओं को राजनीतिक तर्क का हिस्सा बनाना स्वीकार नहीं किया जा सकता।


पढे़ं:  कोबरा ने युवक को डसा तो डॉक्टर बोले- पहले सांप लेकर आओ, फिर शुरू हुआ इलाज

वीडियो के अंश को लेकर दिए स्पष्टीकरण पर प्रतिक्रिया
अजय चंद्राकर की ओर से बयान के संदर्भ में कहा गया है कि प्रेस वार्ता में महाभारत के प्रसंग का उल्लेख युवा कांग्रेस के चुनाव के संदर्भ में किया गया था और वीडियो का एक हिस्सा ही प्रसारित होने के कारण पूरे बयान का संदर्भ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इस पर राजेश कुमार यादव ने कहा कि बयान का संदर्भ जो भी रहा हो, यदि उसके किसी हिस्से से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तो संवेदनशीलता दिखाते हुए सार्वजनिक माफी मांगना ही उचित रास्ता है। उन्होंने कहा कि समाज किसी राजनीतिक विवाद को बढ़ाना नहीं चाहता, लेकिन सम्मान के सवाल पर चुप भी नहीं रहेगा। यादव समाज शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने में विश्वास करता है।

सम्मान के मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगा समाज
राजेश कुमार यादव ने कहा कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ व्यक्तिगत या राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित नहीं है। यह मुद्दा यादव समाज के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं से भाषा की मर्यादा और सामाजिक संवेदनशीलता की अपेक्षा की जाती है।

उन्होंने कहा, "हम किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं चाहते, लेकिन यादव समाज के सम्मान से समझौता भी नहीं करेंगे। खेद व्यक्त कर दिया गया है तो अब सार्वजनिक रूप से माफी मांगकर इस विषय को सम्मानजनक तरीके से समाप्त किया जाना चाहिए।" राजेश कुमार यादव ने कहा कि समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखता आया है और आगे भी रखता रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अजय चंद्राकर समाज की भावनाओं को समझते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे और विवाद का सम्मानजनक समाधान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed