फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   elephant attack in chhattisgarh; Elephants killed an old man who went to graze goats in balrampur

हाथियों ने वृद्ध को पटक-पटककर मार डाला: रात में ग्रामीणों के साथ तलाश करने निकले विधायक, सुबह जंगल में मिला शव

Fri, 23 Jun 2023 02:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 23 Jun 2023 02:07 PM IST
सार

रामानुजगंज रेंजर संतोष पांडेय ने बताया कि झारखंड से 10-12 हाथियों का दल क्षेत्र में पहुंचा है। ग्रामीणों को जंगल की तरफ न जाने एवं अपने घर या रिहायशी इलाके में रहने की समझाइश दी है। कई दिनों से बड़ी संख्या में हाथियों का दल क्षेत्र में कनकपुर, रामपुर के आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है। 

विज्ञापन
elephant attack in chhattisgarh; Elephants killed an old man who went to graze goats in balrampur
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में हाथियों का आतंक जारी है। अब हाथियों ने बलरामपुर में एक वृद्ध को पकट-पटक कर मार डाला। वृद्ध बकरी चराने के लिए गुरुवार को गया था। जब शाम तक नहीं लौटा तो बेटे तलाश करने पहुंचे, लेकिन हाथियों को पास आता देख भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर ग्रामीणों और वनविभाग के अमले के साथ रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह भी तलाश करने निकले, पर वृद्ध का पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद शुक्रवार सुबह शव बरामद किया जा सका है। कई दिनों से हाथियों की मौजूदगी के चलते ग्रामीण दहशत में हैं। मामला रामानुजगंज वन परिक्षेत्र का है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...हाथियों ने युवक को पटक-पटक कर मार डाला: खेत में भिंडी तोड़ने के लिए गया था; 10 दिन पहले महिला की ली थी जान
विज्ञापन


पिता को ढूंढने निकले बेटे, पर हाथियों ने दौड़ा लिया
जानकारी के अनुसार, महावीरगंज निवासी परमेश्वर यादव (62) बकरियां चराने के लिए कनकपुर-रामपुर के जंगल में करीब तीन किलोमीटर अंदर गया था। इस दौरान जंगल में मौजूद हाथियों ने परमेश्वर यादव को घेर लिया और पटक-पटककर मार डाला। शाम करीब चार बजे परमेश्वर की बकरियां वापस आ गईं, लेकिन वह नहीं लौटा। इस पर परिजन चिंतित हो गए और उसके दोनों बेटे अपने पिता को खोजते हुए जंगल में पहुंच गए। वहां उन्होंने पिता का शव देखा। जैसे ही पिता का शव उठाना चाहा हाथी पास आने लगे। इस पर दोनों वहां से भागे और किसी तरह अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक अपने समर्थकों के साथ टॉर्च और पटाखा लेकर जंगल में घुसे
दोनों बेटों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर वन अमला और ग्रामीण देर शाम जंगल में पहुंचे। हाथियों के पास में ही मौजूद होने की आशंका पर वन विभाग के अधिकारियों ने रात में जंगल में लापता परमेश्वर यादव की खोजबीन के लिए मौके पर जेसीबी बुला ली। इसकी जानकारी विधायक बृहस्पति सिंह को लगी तो वे भी रात करीब 8 बजे समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। हाथियों की मौजूदगी के कारण जंगल में जाने की कोई हिम्मत नहीं कर पा रहा था। ऐसे में विधायक अपने समर्थकों के साथ पटाखा व टार्च लेकर जंगल में घुस गए। उनके पीछे काफी संख्या में ग्रामीण भी जंगल में घुसे।


आधा किमी अंदर जंगल में मिला शव
रात में परमेश्वर यादव का पता नहीं चला तो विधायक ने टीम को सुबह खोजबीन करने के लिए कहा। शुक्रवार सुबह होते ही वनविभाग के अमले ने ग्रामीणों के साथ मिलकर परमेश्वर यादव की खोजबीन शुरू की। उसका शव करीब आधा किलोमीटर अंदर जंगल में मिला। शव को पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग ने परिवार के सदस्यों को प्रारंभिक सहायता राशि 25 हजार रुपये प्रदान की है। परिवार वालों ने बताया कि, परमेश्वर यादव एक पैर से विकलांग थे। आशंका है कि, संभवतः इसी कारण वे हाथियों को देखकर भाग नहीं सके। 

झारखंड से घुसे हाथी, वनविभाग ने किया सतर्क
रामानुजगंज रेंजर संतोष पांडेय ने बताया कि झारखंड से 10-12 हाथियों का दल क्षेत्र में पहुंचा है। रेंजर ने ग्रामीणों को जंगल की तरफ न जाने एवं अपने घर या रिहायशी इलाके में रहने की समझाइश दी है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से बड़ी संख्या में हाथियों का दल क्षेत्र में कनकपुर, रामपुर के आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है। हाथियों के इस दल को गुरूवार शाम को रामानुजगंज-वाड्रफनगर मुख्यमार्ग के किनारे भी देखा गया था।  हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed