फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Dispute between two brothers over the water of well in Ambikapur younger killed the elder

नशे में किया रिश्ते का सर्वनाश: छत्तीसगढ़ में पानी के लिए भाई हुआ भाई के खून का प्यासा, कुल्हाड़ी से काटा गला

Sat, 12 Aug 2023 07:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Aug 2023 07:00 PM IST
सार

जब ओमप्रकाश नशे में नहीं होता था तो सीताराम संग बैठकर बातचीत करता था। शुक्रवार को सुबह से ओमप्रकाश खैरवार शराब पी रहा था और शाम होते होते उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
Dispute between two brothers over the water of well in Ambikapur younger killed the elder
पुलिस हिरासत में ओमप्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुस्तैनी कुएं के जिस पानी को पीकर दोनों चचेरे भाई बड़े हुए, उसी कुएं के पानी के उपयोग को लेकर छोटा भाई अपने चचेरे भाई के खून का प्यासा हो गया। बीती शुक्रवार शाम नशे में धुत्त युवक ने अपने चचेरे भाई के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थानाक्षेत्र की है। पुलिस ने घटना के बाद जंगल में छिपे आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

रघुनाथनगर थाना प्रभारी बीएल सिंह ने बताया कि ग्राम पंडरी निवासी हरिवंश खैरवार पिता स्व. सीताराम खैरवार (40) और उसके चचेरे भाई ओमप्रकाश पिता रामरतन खैरवार (35) के बीच पिछले कुछ समय से पुस्तैनी कुएं के पानी के उपयोग को लेकर विवाद हो रहा था। इस पुस्तैनी कुएं का उपयोग दोनों का परिवार संयुक्त रूप से वर्षों से करता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से ओमप्रकाश खैरवार ने चचेरे भाई सीताराम को कुएं के पानी का उपयोग करने से मना कर रहा था और शराब पीने के बाद वह सीताराम खैरवार से विवाद करता था और जान से मारने की धमकी देता था। जब वह नशे में नहीं होता था तो दोनों साथ बैठकर बातचीत करते थे। शुक्रवार को सुबह से ओमप्रकाश खैरवार शराब पी रहा था। 

विज्ञापन

शाम करीब चार बजे वह अपने घर के पास से शराब के नशे में सीताराम खैरवार को गाली-गलौज कर रहा था। जब सीताराम खैरवार ने उसे गाली गलौज करने से मना किया तो ओमप्रकाश घर से कुल्हाड़ी लेकर सीताराम के पास पहुंचा और विवाद करते हुए कुल्हाड़ी से सीताराम के गले पर वार कर दिया। 

गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी सीताराम आरोपी ओमप्रकाश के हाथ से टांगी छीनकर घर की तरफ भागा। मौके से कुछ दूर पर खड़े पड़ोसी विरेंद्र खैरवार व रामजीत ने बीच बचाव किया। टांगी के हमले में गंभीर रूप से घायल सीताराम खेत में गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। 

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी बीएल सिंह के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा पश्चात पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी ओमप्रकाश के विरूद्ध धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया। 

जंगल में छिपा मिला आरोपी
घटना के बाद आरोपी ओमप्रकाश खैरवार गिरवानी के जंगल में छिप गया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाकर आरोपी की खोजबीन शुरू की। देर रात आरोपी को गिरवानी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed