फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Dead body was thrown into the river after killing a young man in Ambikapur

Ambikapur: युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका, लाश को रस्सी से बांधा, तीन दिन से घर से लापता था धीरेन्द्र

Fri, 16 Jun 2023 03:31 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 16 Jun 2023 03:31 AM IST
सार

पुलिस ने बताया की घटना स्थल काफी बीहड़ क्षेत्र है। वहां तक पहुंचने के लिए करीब डेढ़ किमी पैदल चलना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक आमतौर पर उस इलाके में कोई नहीं जाता। 

विज्ञापन
Dead body was thrown into the river after killing a young man in Ambikapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर जिले के ओड़गी अंतर्गत ग्राम कुप्पा के समीप महान और रेंड नदी के संगम के पास अज्ञात लोगों ने युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक के कमर और पैर को रस्सी से बांधकर नदी में फेंक दिया गया था। आज इस दूरस्थ इलाके में मछली पकड़ने गए ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान कर ली गई है।परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक तीन दिनों से घर से लापता था।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुपा के दूरस्थ क्षेत्र दम्मा ढींगरा में गुरुवार को महान और नदी के संगम स्थल के पास मछली मारने पहुंचे ग्रामीणों को नदी में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। इसकी सूचना और की पुलिस को दी गई सूचना पर पुलिस बल ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची। शव की पहचान परिजनों के द्वारा धीरेंद्र राजवाड़े पिता मुन्ना राजवाड़े (21) निवासी बिलासपुर के रूप में की। घटना स्थल की मृतक के घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर है। मृतक के पिता शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थे। 

विज्ञापन

 


शिव के पिता मुन्ना राजवाड़े ने बताया कि युवक 3 दिनों से घर नहीं आ रहा था। वे उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। घटना की सूचना पर अंबिकापुर से एफएसएल की टीम कुलदीप कुजूर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने बताया कि शव में कोई बाहरी चोट नजर नहीं आ रहा है। युवक के शव का नाम को पोस्टमार्टम कराया गया। चिकित्सक द्वारा पसली की हड्डी टूटे होने की जानकारी दी गई है। मौत का कारण विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूरस्थ इलाके में है घटना स्थल-
पुलिस ने बताया की घटना स्थल काफी बीहड़ क्षेत्र है। वहां तक पहुंचने के लिए करीब डेढ़ किमी पैदल चलना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक आमतौर पर उस इलाके में कोई नहीं जाता। मछली पकड़ने वाले लोग ही कभी-कभी जाते हैं। पुलिस ने बताया कि मौके पर ही पंचनामा- पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed