{"_id":"68d3aa72387b02dd69021374","slug":"cardholder-assaulted-at-ration-shop-in-piprol-village-video-goes-viral-in-chhattisgarh-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पिपरोल गांव की राशन दुकान में कार्डधारी के साथ मारपीट, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पिपरोल गांव की राशन दुकान में कार्डधारी के साथ मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Wed, 24 Sep 2025 01:53 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:53 PM IST
सार
रामाधार कुशवाहा ने बताया कि वे 4 सितंबर को राशन लेने दुकान पहुंचे थे। उस दिन उन्हें चावल तो दिया गया, लेकिन संचालक ने यह कहकर शक्कर नहीं दी कि स्टॉक उपलब्ध नहीं है। जबकि उसी दिन शक्कर का वितरण उनके कार्ड में दर्ज कर दिया गया था।
विज्ञापन
पिपरोल गांव की राशन दुकान में कार्डधारी के साथ मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामानुजगंज के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पिपरोल स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ राशन कार्डधारी और दुकान संचालक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई और गाली-गलौज की नौबत आ गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्राम पिपरोल निवासी रामाधार कुशवाहा ने बताया कि वे 4 सितंबर को राशन लेने दुकान पहुंचे थे। उस दिन उन्हें चावल तो दिया गया, लेकिन संचालक ने यह कहकर शक्कर नहीं दी कि स्टॉक उपलब्ध नहीं है। जबकि उसी दिन शक्कर का वितरण उनके कार्ड में दर्ज कर दिया गया था।
रामाधार का कहना है कि वे बाद में दोबारा शक्कर लेने पहुंचे, तब भी संचालक ने टाल दिया। अंततः 24 सितंबर को जब वे शक्कर के लिए फिर से दुकान पहुँचे तो कहासुनी बढ़ गई और मामला धक्का-मुक्की व गाली-गलौज तक पहुँच गया। वायरल वीडियो में संचालक का अभद्र व्यवहार साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
ग्रामीणों का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है जब संचालक ने उपभोक्ताओं के साथ इस तरह का बर्ताव किया हो। उनका आरोप है कि दुकान में उपभोक्ताओं के साथ अक्सर अभद्र व्यवहार किया जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जाँच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासन की ओर से चुप्पी
घटना को लेकर अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद जल्द ही जांच शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।