{"_id":"64c4af8ddf96588e130875a5","slug":"bus-going-from-banaras-to-korba-overturned-many-passengers-injured-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: बनारस से कोरबा जा रही बस पलटी, 19 यात्री हुए घायल; दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: बनारस से कोरबा जा रही बस पलटी, 19 यात्री हुए घायल; दो की हालत गंभीर
Sat, 29 Jul 2023 11:53 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:53 AM IST
सार
घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां से दो को गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्तपाल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनारस से कोरबा जा रही यात्री बस अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्यमार्ग में शनिवार तड़के अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार 50 यात्रियों में करीब 19 यात्री घायल हो गए। हादसा एनएच 130 पर चल रहे पुल निर्माण के कारण बनाए गए बाइपास मार्ग पर हुआ। घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां से दो को गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्तपाल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, बनारस से कोरबा के लिए चलने वाली सिद्धार्थ यात्री बस शनिवार सुबह करीब चार बजे उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम दावा के पास पहुंची। राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में दावा के पास नदी में निर्माणाधीन पुल के कारण वाहनों के आवगमन के लिए बनाए गए बाइपास से गुजर रही बस अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान बस में सवार अधिकांश यात्री सो रहे थे।
विज्ञापन
हादसे में बस में सवार कमलेश उपाध्याय (55) निवासी भदोही यूपी, झुमुक साहू (36) कवर्धा, पुष्पा देवी (32) कवर्धा, गीता श्रीवास्तव (50) जोनपुर यूपी, कृपा शंकर श्रीवास्तव (50) जोनपुर यूपी, रवि वर्मा (33) सोनभद्र, रायकुमार (63) प्रतापगढ़, उमेश दुबे (32) कोरबा, छवी लाल (27) यूपी, विकास साहू (05) कवर्धा सहित 19 यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना पर उदयपुर पुलिस बल मौके पर पहुंची। संजीवनी एक्सप्रेस व अन्य वाहनों से घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज अंबिकापर रेफर कर दिया गया। कुछ घायलों का उपचार उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने उन्हें अन्य बसों के माध्यम से गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि हादसा संभवतः बस के चालक को झपकी आ जाने के कारण हुआ है। हादसे के बाद बस के चालक एवं परिचालक फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। दो घायलों को मेडिकल कालेज रिफर किया गया है। अन्य घायलों की हालत सामान्य है।