फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Body of missing girl found in Ambikapur s Amadara path forest

Ambikapur: जंगल में मिला लापता युवती का शव, पत्थर से कुचला गया सिर, प्रेस-प्रसंग की जताई जा रही आशंका

Mon, 05 Jun 2023 11:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 05 Jun 2023 11:06 PM IST
सार

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भुलसीकला निवासी युवती सरस्वती तीन दिनों से लापता थी। युवती अंबिकापुर निवासी अपने मामा संजय के घर आई थी। दो जून को वह घर से तैयार होकर मोबाइल लेकर निकली थी। इसके बाद से वह लापता थी।

विज्ञापन
Body of missing girl found in Ambikapur s Amadara path forest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर के आमादारा पाठ में 20 वर्षीय युवती का लहूलुहान शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती मामा के घर से तीन दिन पहले निकली थी और लापता हो गई थी। उसकी हत्या पत्थर से सिर व गर्दन को बेरहमी से कुचलकर की गई है। मामले में पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला प्रेम-प्रसंग का होने की आशंका है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भुलसीकला निवासी सरस्वती (20 वर्ष) अपनी मां के साथ अंबिकापुर में रहती थी। कुछ दिन पूर्व वह भुलसीकला के तेतरटोली गांव में अपने मामा संजय के घर आई थी। दो जून को वह घर से तैयार होकर मोबाइल लेकर निकली थी। इसके बाद से वह लापता थी। उसके घर नही लौटते से परेशान मामा संजय गोंड़ सहित अन्य लोग आसपास के गांव में उसकी खोजबीन कर रहे थे। उसका मोबाइल फोन भी बंद मिल रहा था।
विज्ञापन


जंगल में देखी लाश, पहुंची पुलिस
कुसमी थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा ने बताया कि सोमवार को ग्राम पंचायत अमरपुर के आमादारा पाठ के जंगल गए लोगों ने युवती का शव पगडंडीनुमा रास्ते पर देखा। सूचना मिलने पर कुसमी पुलिस डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त सरस्वती के रूप में होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर परिजनों का बयान दर्ज किया। प्रथम दृष्टया जांच में युवती की हत्या पत्थरों से गर्दन में ताबड़तोड़ वार कर किया जाना पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए तीन संदिग्ध
पुलिस इस मामले में प्रेम प्रसंग सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में आमादारा व भुलसीकला के तीन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed