Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   A unique glimpse of tribal culture was on display at the folk dance festival; the winning teams will go on to

सीजी: बलरामपुर में जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव की धूम, राजपुर के ओकरा दल ने मारी बाजी, जीते 50 हजार रुपये

Wed, 11 Nov 2026 06:06 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2026 06:06 PM IST
सार

बलरामपुर में उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य एवं शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोककला महोत्सव की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। मांदर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
A unique glimpse of tribal culture was on display at the folk dance festival; the winning teams will go on to
बलरामपुर जिले में कर्मा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव संपन्न हुआ। यह शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोककला महोत्सव की जिला स्तरीय प्रतियोगिता थी। आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग ने इसका आयोजन किया।
विज्ञापन


इस भव्य कार्यक्रम में मांदर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बलरामपुर, रामचंद्रपुर, वाड्रफनगर, राजपुर, शंकरगढ़ और कुसमी विकासखंडों के नर्तक दलों ने हिस्सा लिया। उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में अपनी समृद्ध लोकसंस्कृति की छटा बिखेरी। विधायक पैकरा ने कहा कि करम परब जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं की अमूल्य धरोहर है। यह पर्व प्रकृति के प्रति आस्था, पर्यावरण संरक्षण और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि छत्तीसगढ़ की वास्तविक पहचान यहां के लोकपर्वों और जनजातीय कलाओं में निहित है।
विज्ञापन


विजेताओं को नकद पुरस्कार
प्रतियोगिता में राजपुर विकासखंड के ग्राम ओकरा की आशामनी कुजूर के दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 50 हजार रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। कुसमी विकासखंड के ग्राम धनजी की विनीता कुजूर का दल 25 हजार रुपये के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। कुसमी के ही ग्राम करचा के अखिलेश कुजूर का दल 15 हजार रुपये के साथ तृतीय स्थान पर रहा। ये सभी विजेता दल अब राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज उपस्थित रहीं। जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा और जिला पंचायत सदस्य गीता पैकरा भी मौजूद थीं। नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, कृष्णा गुप्ता, भानु प्रकाश दीक्षित और विजय सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी और आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त समीक्षा जायसवाल भी उपस्थित रहे। समाज के प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed