फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur: robbery of jewelry worth 50 lakhs from the showroom just 100 meters away from the police station

अंबिकापुर: थाने से महज 100 मीटर दूर शोरूम से चोरों ने 50 लाख के गहने उड़ाए, तरीका देख हर कोई हैरान

Thu, 16 Sep 2021 11:17 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: Amit Mandal Updated Thu, 16 Sep 2021 11:17 PM IST
सार

चोर चार घंटे तक दीवार को काटते रहे, लेकिन पुलिस को पता तक नहीं चला। ये दुकान कोतवाली के ठीक सामने से दिखाई देती है, इसके बावजूद इतनी बड़ी वारदात हो गई।

विज्ञापन
Ambikapur: robbery of jewelry worth 50 lakhs from the showroom just 100 meters away from the police station
चोरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में थाने से महज 100 मीटर दूर एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरों न सेंध लगाकर 50 लाख रुपये के गहने उड़ा लिए। चोरों ने इसके लिए जो तरकीब निकाली उससे पुलिस सहित हर कोई हैरान है। चोरों ने दुकान के पीछे बांस की चाली बांधी और बाहर लगे मीटर से कनेक्शन लिया। इसके बाद कटर से करीब 7 फीट ऊपर दीवार काटकर अंदर घुसे और लूट को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि चोर चार घंटे तक दीवार को काटते रहे, लेकिन पुलिस को पता तक नहीं चला। ये दुकान कोतवाली के ठीक सामने से दिखाई देती है, इसके बावजूद इतनी बड़ी वारदात हो गई। यहां इतनी बड़ी चोरी दशकों में पहली बार हुई है।
विज्ञापन


कंपनी बाजार निवासी अशोक सोनी का गुरुद्वारा चौक पर सत्यम ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। वह रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दुकान में रखे सारे गहने गायब थे। सूचना के पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चौकी के पास इतनी बड़ी चोरी ने कई सवाल खड़े कर दिए है। जांच शुरू हुई तो पुलिस भी हैरान रह गई। पूरी वारदात दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।


जांच में पता चला कि बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे चोरों ने दीवार को काटना शुरू किया, जो सुबह करीब 4.30 बजे तक चलता रहा। इसके बाद चोर दुकान में अंदर दाखिल हुए शो केस में रखे सोने के 900 ग्राम, चांदी के 8 किलो जेवर और काउंटर में रखे एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। फुटेज में चेहरे पर मास्क लगाए एक चोर दिख रहा जो बारिश से बचने रेनकोट भी पहने हुए है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed