Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Akwan Cyclone Impact: Light rainfall in Raipur; yellow alert issued for 11 districts at cg

'अकवान' चक्रवात का असर: रायपुर में हो रही हल्की-मध्यम बारिश, 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल

Fri, 20 Nov 2026 08:19 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 20 Nov 2026 08:19 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। 11 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। रायपुर में सुबह से हल्की बारिश हो रही है।

विज्ञापन
Akwan Cyclone Impact: Light rainfall in Raipur; yellow alert issued for 11 districts at cg
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में बना प्रचंड चक्रवाती तूफान "अकवान" की वजह से 20 और 21 नवंबर को छत्त़ीसगढ के एक-दो स्थानों में भारी वर्षा होने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।  इन 11 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। रायपुर में सुबह से हल्की बारिश हो रही है। प्रदेश में एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। 40 से 50 की स्पीड से तेज हवायें चलेंगी।
विज्ञापन




कैसे रहे पिछले 24 घंटे?
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

 

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी
जिन 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, बलौदा बाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर जिला शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानें रायपुर के मौसम का हाल?
20 नवंबर को रायपुर में आकाश में बादल छाये हुए हैं। हल्की बारिश हो रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।



सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय  
दक्षिण बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे मध्य भागों में मौजूद भ़ीषण चक्रवाती तूफान "अकवान" पिछले 6 घंटों के दौरान 8 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर- पश्चिम की ओर बढा है। 20 नवंबर 2026 की दोपहर तक नरसपुर और पुऱी के ब़ीच उत्तऱी आंध्र प्रदेश, यनम और दधिणी ओडिशा के तटों को पार करने की संभावना है। उस समय यह एक भ़ीषण चक्रवात़ी तूफान के रूप में होगा। हवा की निरंत गति 90-100 किमी प्रति घंटे  होगी। यह झोंकों के साथ 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकत़ी है। 



देखें इन जिलों का तापमान
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम 19.9 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 16.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 14.4, अंबिकापुर में अधिकतम 28.3 और न्यूनतम 11.4 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 30.4 और न्यूनतम 14.1, दुर्ग में अधिकतम 31.8न्यूनतम 15.04 दर्ज किया गया।  



बारिश के मुख्य आांकड़े (सेमी. में) 
निरंक (कहीं नहीं) 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed