फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Akshay Bhagat of Bengal set out on a walking journey to know the pain suffered by Lord Shri Ram during his exi

Gariaband: वनवास के दौरान भगवान श्रीराम को हुई पीड़ा को जानने, पैदल यात्रा पर निकला बंगाल का अक्षय भगत

Mon, 30 Oct 2023 01:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 30 Oct 2023 01:39 PM IST
सार

इससे पहले बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान को लेकर  साइकिल से  भारत यात्रा कर चुके हैं, साथ ही अफ्रीका के चार देश केनिया , यूगांडा ,रवांडा ,तंजानिया,सहित बांग्लादेश की यात्रा साइकिल से पूरी की है। 

विज्ञापन
Akshay Bhagat of Bengal set out on a walking journey to know the pain suffered by Lord Shri Ram during his exi
पैदल यात्रा पर निकला अक्षय भगत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आराध्य देव श्रीराम जी को वनवास के दौरान हुए कष्ट को जानने एवं युवाओं में श्रीराम के आदर्श को स्थापित करने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बुर्दा गांव के 25 वर्षीय युवक अक्षय भगत अयोध्या से पैदल यात्रा पर निकले हुए हैं ।

विज्ञापन


इससे पहले बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान को लेकर  साइकिल से  भारत यात्रा कर चुके हैं, साथ ही अफ्रीका के चार देश केनिया , यूगांडा ,रवांडा ,तंजानिया,सहित बांग्लादेश की यात्रा साइकिल से पूरी की है। अब प्रभु श्रीराम के  वन गमन मार्ग से यात्रा करते हुए श्रीलंका तक सफर करेंगे।  

विज्ञापन

 

अक्षय भगत अयोध्या होते हुए  प्रयागराज , चित्रकूट ,सतना छत्तीसगढ़, पंचवटी, हम्पी होते हुए रामसेतु तक यात्रा करेंगे। तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा का यह सफर तय करने में चार से पांच माह का समय लगेगा। अक्षय भगत के राजिम पहुंचने पर हिंदू संगठनों ने उनका स्वागत किया इसके अलावा पूर्व सांसद चंदूलाल साहू भी उनका स्वागत कर सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed